मुजफ्फरनगर

Facebook पर हुआ प्‍यार तो युवती हो गई गर्भवती, महिला हेल्‍पलाइन को फोन करने के बाद बंट गए लड्डू

शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती को मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी युवक से Facebook पर हुआ था प्‍यार

2 min read
Facebook पर हुआ प्‍यार तो युवती हो गई गर्भवती, महिला हेल्‍पलाइन को फोन करने के बाद बंट गए लड्डू

शामली। वैसे तो सोशल मीडिया का उपयोग मैसेज के आदान-प्रदान और फोटो-वीडियो के प्रचार के लिए सबसे अधिक किया जाता है, लेकिन जब फेसबुक की आभासी दुनिया पर हुआ प्यार परवान चढ़ जाए और शादी हो जाए तो आश्‍चर्य जरूर होता है। इतना ही नहीं अगर आपको पता चले कि महिला हेल्‍पलाइन में इसमें मदद की है तो आपको और आश्‍चर्य होगा।

ये भी पढ़ें

FACEBOOK ने मिलाया इस मां को अपने बिछड़े बच्चों से, यूं रहा गुजरात से M.P का सफर

यह है मामला

दरअसल, आपको बता दें कि मामला जनपद शामली के आदर्श मंडी थाना क्षेत्र का है। वहां की रहने वाली एक युवती की दोस्ती लगभग तीन साल पहले मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी युवक से फेसबुक पर हुई थी। तीन साल से प्रेमी युगल मोबाइल व फेसबुक पर बात कर रहे थे। युवक और युवती दोनों अलग-अलग जाति से संबंध रखते हैं। इस दौरान युवती और युवक शामली के होटल में कई बार मिले। इससे युवती गर्भवती हो गई। युवती ने जब युवक से शादी की बात की तो उसने इंकार कर दिया।

महिला हेल्पलाइन की रही अहम भूमिका

इसके बाद युवती ने राज्‍य महिला आयोग की हेल्‍पलाइन महिला आशा केंद्र 181 से संपर्क किया और उन्‍हें अपनी शिकायत दी। उसने यह भी बताया कि उसके परिजन भी शादी के लिए तैयार नहीं है। महिला हेल्‍पलाइन की जिला प्रभारी रिहाना सुल्‍ताना ने बताया कि एक माह पहले युवती ने शिकायत की थी। उसकाे तीन साल पहले मुजफ्फरनगर के युवक से प्‍यार हुआ था। दोनों कई बार शामली के होटल में भी मिले। अब युवती गर्भवती है। इसके बाद उन्‍होंने दोनों को बुलाकर काउंसलिंग की। उन्‍होंने दोनों को एक माह का समय दिया था। इसके बाद दोनों शादी को तैयार हो गए लेकिन दोनों के परिजन तैयार नहीं थे। इस पर महिला हेल्‍पलाइन ने उनकी शादी कराई और कोर्ट मैरिज के लिए आवेदन कराया। उन्‍हें पुलिस सुरक्षा भी दिलाई गई है।

दोस्ती के बाद प्रेम विवाह बना चर्चा का विषय

वहीं, युवक ने जब अपने परिजनों की बता नहीं मानी तो उन्होंने उसे घर-परिवार व चल-अचल संपत्ति से बेदखल तक कर दिया। अब युवक ने अपनी पत्नी के साथ अपने नए जीवन की शुरुआत की है। फेसबुक के जरिए दोस्ती के बाद रचाई गई शादी शहर और आसपास के इलाकों में चर्चा का विषय बनी हुई है। हर तरफ इस शादी की चर्चा हो रही है।

ये भी पढ़ें

चुटकियों में दूसरों के Facebook और Whatsapp स्टेटस को ऐसे करें डाउनलोड
Published on:
13 Sept 2018 12:28 pm
Also Read
View All
मॉब लिंचिंग की कोशिश! रिटायर्ड अधिकारी के बेटे को चोरी के आरोप में खंभे से बांधकर पीटा, नशे की लत ने बनाया अपराधी

मुजफ्फरनगर में नवजात को 2 घंटे लिए बैठा रहा बंदर, मां चिल्लाती रही पास नहीं आने दिया, काटने को दौड़ा

3 लाख की रिश्वत का ऑडियो वायरल! मुजफ्फरनगर में SHO समेत 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SSP ने लिया बड़ा एक्शन

भाजपा के पूर्व मंत्री के बेटे ने मां-बेटी को छेड़ा, रास्ता रोक पूछा क्या रेट है? गिरफ्तारी के बाद कोर्ट से मिली जमानत

शराब के नशे में दरोगा का हाईवोल्टेज ड्रामा, सिपाही से पूछा- कहां खड़े हैं? सिपाही- खड़े नहीं पड़े हो