मुजफ्फरनगर

शामली पुलिस के खिलाफ महिलाओं का थाने में धरना, दारोगा पर लगाया गाली-गलौच का आरोप, देखें वीडियो

आरोप है कि एसपी ऑफिस पर मौजूद एक दारोगा ने पीड़ित महिलाओं के साथ आए युवक से जमकर गाली-गलौच और अभद्रता की।
2 min read
women in police station
शामली पुलिस के खिलाफ महिलाओं का थाने में धरना, दारोगा पर लगाया गाली-गलौच का आरोप

शामली। यूपी पुलिस की बदसलूकी की कहानी किसी से छुपी नहीं है। आए दिन पुलिस द्वारा गाली-गलौच व मारपीट की खबरें आम हैं। ताजा मामला शामली एसपी ऑफिस का है, जहां थानाभवन पुलिस पर बदसलूकी के आरोप में दर्जनों महिलाएं एसपी ऑफिस पर धरना देने के लिए मौजूद थीं। जिससे गुस्साए एसपी ऑफिस पर तैनात दारोगा जी ने पीड़ितों के साथ गाली गलौच व थाने में बंद करने की धमकी तक दे डाली।

आपको बता दें कि महिलाएं एसपी कार्यालय पर मौजूद हैं। पीड़ित महिलाएं थानाभवन थाना क्षेत्र के खानपुर गांव की रहने वाली है। महिलाओं का आरोप है कि थानाभवन पुलिस द्वारा उनके घरों में जबरन घुसकर तोड़फोड़ व अभद्रता की गई है। जिसके विरोध में दर्जनों महिलाएं गुरुवार को एसपी ऑफिस पर शिकायत लेकर पहुंची थीं, लेकिन महिलाओं को एसपी ऑफिस पर भी पुलिस की अभद्रता का शिकार होना पड़ा। आरोप है कि एसपी ऑफिस पर मौजूद एक दारोगा ने पीड़ित महिलाओं के साथ आए युवक से जमकर गाली-गलौच और अभद्रता की। यही नहीं दारोगा ने उनको जेल भेजने की धमकी तक दे डाली। मामला यहीं नहीं शांत हुआ महिलाओं ने एडिशनल एसपी से भी पुलिस द्वारा अभद्रता की शिकायत की है। पीड़ितों का कहना है कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

हालांकि जब इस मामले में एडिशनल एसपी अजय प्रताप सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि खानपुर के करीब 6 लोगों को लूट के मामले में जेल भेजा गया था, जो अब जमानत पर बाहर हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि यह लोग अवैध हथियार बनाने का कारोबार कर रहे हैं। जिसकी सूचना पर पुलिस उनके घर की जांच पड़ताल के लिए पहुंची थी।

अब ये लोग पुलिस पर दबाव बनाकर कार्रवाई से बचना चाह रहे हैं, जिसके लिए पुलिस पर गलत आरोप लगा रहे हैं। भले ही पुलिस पीड़ितों के आरोप को गलत ठहरा रही हो, लेकिन वीडियो में जिस तरह दरोगा पीड़ितों को जेल भेजने की धमकी दे रहे हैं। उससे तो यही जाहिर होता है कि पुलिस ही पीड़ितों को डराने की कोशिश कर रही है।

Published on:
06 Sept 2018 07:21 pm
Also Read
View All
Muzaffarnagar: ‘दूसरी जिंदगी मिल गई’, एक मजदूर के भाग निकलने के बाद खुली कहानी! बंधुआ मजदूरों ने सुनाई कैद की दास्तां

‘सूखी रोटी दी और जानवरों का चारा खिलाया, कुत्तों से कटवाया’, मुजफ्फरनगर बंधुआ मजदूर कांड’ पर फूटा प्रियंका गांधी का गुस्सा

‘काफिर का खून हलाल है’, ज्ञानवापी सर्वे का आदेश देने वाले जज को ISIS की धमकी, सुरक्षा में कटौती का आरोप

दो साल तक कैद जैसी जिंदगी… चोकर की रोटी, डंडों की मार और पिटबुल का पहरा; जानें कैसे छूटे मुजफ्फरनगर की फैक्ट्री से मजदूर

युवराज सिंह के साथ क्रिकेट खेला, पार्षद रहा, फिर बना कुख्यात अपराधी, दिमाग हिला देगी मुजफ्फरनगर में मारे गए बदमाश की कहानी