मुजफ्फरपुर

​मुजफ्फरपुर मेें बोले गिरिराज सिंह “धर्म के नाम पर देश तोड़ रही कांग्रेस”

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने धर्मनिरपेक्षता शब्द का गलत इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

2 min read
Giriraj Singh

( मुजफ्फरपुर/बिहार): भाजपा के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस धर्म के नाम पर देश और समाज को तोड़ने का काम कर रही है। कांग्रेस और दूसरे दलों ने वोट के लिए धर्मनिरपेक्षता शब्द का गलत इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है।

जिन्ना के बाद कांग्रेस कर रही है देश को बाटने की कोशिश- गिरिराज सिंह

भाजपा नेेता गिरिराज सिंह अपने तीखे बयानों के लिए जाने जाते है। इस बार उन्होंने अपने बयान में कांग्रेस पर निशाना साधा हैं । गिरिराज सिंह ने मुजफ्फरपुर में मीडिया से कहा कि धर्म निरपेक्ष शब्द का समाज को बांटने के लिए गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक बार 1947में जिन्ना ने देश को तोडा़ और अब वोट के लिए कांग्रेस और दूसरे दल इस शब्द का गलत इस्तेमाल करते हुए देश तोड़ने में लगे हैं।

गिरिराज सिंह लगातार कांग्रेस और राहुल गांधी पर जबानी हमला कर रहे थे। भाजपा नेता ने कहा कि राहुल गांधी धर्मनिरपेक्षता का ढोंग कर रहे हैं। वह गुजरात चुनाव में जनेऊ धारण करते हैं और केरल में जाकर गोमांस की पार्टी करते हैं। इसी तरह कर्णाटक में लिंगायत समाज को हिंदुओं से अलग करने की साजिश कर रहे हैं।

कांग्रेस की नीतियां देश में पैदा कर रही है संकट-सिंह

कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ विरोध जताते उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीतियों से देश में संकट पैदा हो गया है। देश को आजादी दिलाने वाले महात्मा गांधी ,अंबेडकर और राजेंद्र प्रसाद ने धर्मनिरपेक्ष शब्द को संविधान में नहीं जोड़ा। श्रीमती गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस ने इसे जोड़ा।

ये भी पढ़ें

पुलिस पेट्रोलिंग गाड़ी की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत, गाड़ी में मिली विदेशी शराब और मुर्गा
Published on:
11 Apr 2018 05:20 pm
Also Read
View All