छोले-भटूरे वाली फोटों पर हुई थी कांग्रेस की फजीहत
आपको बता दें कि दलितों के समर्थन में कांग्रेस पार्टी ने भी एक दिन का उपवास रखा था, जो कि विवादों में आ गया था और कांग्रेस पार्टी की खूब फजीहत हुई थी। दरअसल, कांग्रेस के नेताओं की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वो सभी उपवास से पहले छोले-भटूरे खाते हुए नजर आ रहे थे। ऐसे किसी भी उपहास से बचने के लिए बीजेपी ने अपने सांसदों के लिए कड़े नियम कायदे तय किए हैं, ताकि सामाजिक, राजनीतिक और संसद में विपक्ष के गतिरोध के खिलाफ होने वाले इस उपवास कार्यक्रम में किसी भी तरह की शर्मिंदगी से बचा जा सके।