मुजफ्फरपुर

शादी कराओ वरना कूद जाऊंगा… 300 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा आशिक, पुलिस बोली- नीचे आओ, ससुराल ले चलेंगे

मुजफ्फरपुर जंक्शन के पास एक आशिक ने लगभग 300 फीट ऊंचे टावर पर चढ़कर हंगामा खड़ा कर दिया। वह अपनी प्रेमिका से शादी करने की जिद पर अड़ा हुआ था।

2 min read
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम और टावर पर चढ़ा युवक

बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार को एक प्रेमी को मशहूर फिल्म शोले के वीरू वाले अंदाज़ की नकल करते देखा गया। जिले के पारू धरफरी का रहने वाला अनीश कुमार प्यार में इतना डूबा हुआ था कि वह मुजफ्फरपुर जंक्शन के साउथ गेट के पास बने एक 300 फुट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इस आशिक की बस एक ही मांग थी कि उसकी प्रेमिका को वहां बुलाकर उसकी शादी पक्की करवाई जाए, वो तभी टावर से नीचे उतरेगा

ये भी पढ़ें

पति की हत्या के बाद टूटी पत्नी… अपने 2 बच्चों को खिलाया जहर, फिर खुद भी दे दी जान

पुलिस को फोन कर खुद दी जानकारी

टावर के एकदम ऊपर पहुंचने के बाद अनीश ने खुद ही पुलिस हेल्पलाइन (डायल 112) पर कॉल किया। उसने पुलिस अधिकारियों से कहा कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उससे शादी करने का वादा किया था, लेकिन अब उसकी शादी कहीं और तय की जा रही है। उसने मांग की कि पुलिस उसकी गर्लफ्रेंड को मौके पर लाए और यह पक्का करे कि उनकी शादी हो जाए। उसने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसकी मांगे पूरी नहीं हुईं तो वह टावर से कूदकर अपनी जान दे देगा।

पुलिस ने कहा- नीचे आओ, ससुराल ले चलेंगे

नीचे खड़े होकर पुलिस और प्रशासनिक टीमों ने उस नौजवान को मनाने की अपनी पूरी कोशिश की। उसे नीचे उतारने के लिए, पुलिस ने अधिकारियों ने लाउडस्पीकर का इस्तेमाल करते हुए उससे कहा, 'नीचे आ जाओ, हम तुम्हें वचन देते हैं कि हम तुम्हें सीधे तुम्हारे ससुराल ले जाएंगे। लिखवा लो, पूरा प्रशासन तुम्हारे साथ चलेगा। हम लड़की के परिवार से बात करेंगे और चंद इकट्ठा कर तुम्हारी शादी यहीं पुलिस स्टेशन में करवा देंगे।' हालांकि,इस वादे से भी अनीश का मन नहीं बदला, वह अपनी इस मांग पर अड़ा रहा कि उसकी गर्लफ्रेंड को मौके पर लाया जाए।

6 महीने से चल रहा प्रेम-प्रसंग

बताया गया कि अनीश कुमार का अपने गांव की ही एक लड़की से पिछले 6 महीने से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों का यह रिश्ता छठ पूजा के दौरान शुरू हुआ था और उस समय उस युवती ने उससे शादी करने का वादा किया था। लेकिन अब युवती की शादी की बात कहीं और की जा रही है।

रेस्क्यू में हाइड्रोलिक सीढ़ी भी छोटी पड़ गई

घटना की खबर मिलते ही, रेलवे अधिकारियों, पुलिस कर्मियों और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। हालाँकि, टावर की बहुत ज्यादा ऊंचाई बचाव अभियान में सबसे बड़ी रुकावट बन गई। दमकल अधिकारी आरएन पांडे के अनुसार टावर की ऊंचाई करीब 300 फीट यानि 120 मीटर है, वहीं फायर ब्रिगेड की हाइड्रोलिक सीढ़ी सिर्फ 22 मीटर तक ही पहुंच पा रही थी। ऐसे में बचाव कर्मियों ने उस युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश में खुद ही टावर पर चढ़ना शुरू कर दिया।

मौके पर जमा हो गई लोगों की भीड़

जैसे ही घटना की खबर फैली मुजफ्फरपुर जंक्शन के पास हजारों लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। तमाशबीन इस हाई-वोल्टेज ड्रामे को अपने मोबाइल फोन के कैमरों में कैद करते दिखे, जो अब सोशल मीडिया पे वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, उस युवक को सबसे पहले सुबह लगभग 11:00 बजे टावर पर चढ़ते हुए देखा गया था।

ये भी पढ़ें

बिहार के कई अफसरों की पत्नियां उनसे ज्यादा रईस, किसी के पास किलो भर सोना, तो किसी का बेंगलुरु-दिल्ली में फ्लैट
Also Read
View All