नागौर

Rajasthan: राजस्थान में अचानक ब्रेक लगने से सेना का ट्रक पलटा, 4 जवान घायल, 2 गंभीर, अजमेर रेफर

मेड़ता में अजमेर-बीकानेर राष्ट्रीय हाईवे 58 पर सेना का ट्रक पलटने से चार जवान घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर किया गया।

less than 1 minute read
Feb 14, 2026
हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ सेना का वाहन। फोटो- पत्रिका

मेड़ता सिटी। अजमेर-बीकानेर राष्ट्रीय हाईवे 58 पर डांगावास-मेड़ता सरहद स्थित हेलीपेड के पास शनिवार दोपहर करीब 2 बजे सेना का एक ट्रक पलट गया। हादसे में दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें

Dog Attack: घर के बाहर खेल रही मासूम पर आवारा कुत्ते का हमला, इस कदर काटा, अब करानी पड़ेगी प्लास्टिक सर्जरी

चार जवान थे सवार

जानकारी के अनुसार सेना का ट्रक बीकानेर से जबलपुर जा रहा था। वाहन में कुल चार जवान सवार थे। मेड़ता बॉर्डर पर अचानक ब्रेक लगने से ट्रक अनियंत्रित हो गया और पलट गया। चालक जवान ने बताया कि अचानक ब्रेक लगने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा, जिससे हादसा हो गया।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची

थानाधिकारी धर्मेश दायमा के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 108 एम्बुलेंस के हरेंद्र तेतरवाल ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल जवानों को ट्रक से बाहर निकाला और मेड़ता के उप जिला अस्पताल पहुंचाया।

अजमेर रेफर किया

घायलों की पहचान विश्वेंद्र (27) पुत्र रूटसिंह और रविंद्र सिंह (28) के रूप में हुई है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर किया गया, जिनमें से एक की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। बाकी दो जवानों को हल्की चोटें आई हैं और उनका मौके पर ही उपचार कर दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: खाद्य सुरक्षा योजना को लेकर बड़ी खबर, बच्चों के जन्म और शादी के बाद अब नहीं अटकेगा राशन

Also Read
View All

अगली खबर