पांच महीने में भाजपा को मिली छह प्रतिशत की बढ़त, आरएलपी व कांग्रेस के वोट प्रतिशत में नहीं हुई ज्यादा बढ़ोतरी, फिर भी जीते
नागौर. नागौर लोकसभा चुनाव में हार का मुंह देखने वाली भाजपा ने पांच माह के अंतराल में वोट प्रतिशत में करीब छह प्रतिशत की बढ़त ली। नवम्बर 2023 में हुए चुनाव में नागौर लोकसभा क्षेत्र की आठों विधानसभा में कुल 15,56,488 वोट पड़े थे, जिनमें से भाजपा ने कुल 6,05,083 वोट लिए। यानी कुल वोटों का 38.87 प्रतिशत भाजपा को मिला। वहीं कांग्रेस और आरएलपी दोनों ने कुल 7,52,336 वोट लिए। यानी कुल वोटों का 48.34 प्रतिशत वोट दोनों पार्टियों को मिला। मंगलवार को मतगणना के बाद आए लोकसभा चुनाव के परिणाम के अनुसार इंडिया गठबंधन के हनुमान बेनीवाल को कुल 5,96,955 (48.2 प्रतिशत) वोट मिले, यानी जो वोट विधानसभा चुनाव में मिले, लगभग वही प्रतिशत लोकसभा में रहा। इसके विपरीति भाजपा की डॉ. ज्योति मिर्धा को 5,54,730 (44.79 प्रतिशत) वोट मिला, यानी भाजपा ने विधानसभा चुनाव की तुलना में करीब छह प्रतिशत वोट बैंक बढ़ाया, लेकिन इस बढ़त को जीत में नहीं बदल पाए।
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव-2023 में नागौर लोकसभा की आठों विधानसभा नागौर, खींवसर, जायल, लाडनूं, डीडवाना, मकराना, परबतसर व नावां में कुल 21,33,810 मतदाता थे, जिनमें से 15,56,488 ने मतदान किया। यानी 72.94 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं लोकसभा चुनाव-2024 में नागौर लोकसभा क्षेत्र में कुल 21,46,725 मतदाता थे, जिनमें 12,28,494 ने वोट दिया। यानी 57.23 प्रतिशत ने मतदान किया था।
विधानसभा वार मिले वोट
विधानसभा वार आरएलपी व भाजपा को मिले वोट
लाडनूं विधानसभा -
लोकसभा में वोट मिले - भाजपा - 67,384, आरएलपी - 66,711
विधानसभा में वोट मिले - भाजपा - 81,275, कांग्रेस - 97,229
यहां विधानसभा में जहां कांग्रेस के मुकेश भाकर 15,954 वोटों से जीते, वहां लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को भाजपा से 673 वोट कम मिले। यहां मतदान प्रतिशत भी कम रहा।
डीडवाना विधानसभा
लोकसभा में वोट मिले - भाजपा - 60,149, आरएलपी - 78,272
विधानसभा में वोट मिले - भाजपा - 48,814, कांग्रेस - 68,560
यहां निर्दलीय प्रत्याशी युनूस खान ने 70,952 हजार वोट लेकर विधानसभा में जीत दर्ज की थी। लोकसभा चुनाव में खान साइलेंट रहे। यहां इंडिया गठबंधन को 18,123 वोटों की बढ़त मिली।
जायल विधानसभा
लोकसभा में वोट मिले - भाजपा - 61,825, आरएलपी - 72,309
विधानसभा में वोट मिले - भाजपा - 70,468, कांग्रेस - 68,903, आरएलपी - 32,799
यहां विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आरएलपी को मिलाकर 1,01,702 वोट मिले। लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को यहां 10,484 वोटों की बढ़त तो मिली, लेकिन विधानसभा चुनाव की अपेक्षा कम मिले।
नागौर विधानसभा
लोकसभा में वोट मिले - भाजपा - 71,861, आरएलपी - 84,782
विधानसभा में वोट मिले - भाजपा - 72,490, कांग्रेस - 87,110
लोकसभा चुनाव में यहां इंडिया गठबंधन के वोट कम हुए, जबकि भाजपा के वोटों में बढ़ोतरी हुई। हालांकि यहां इंडिया गठबंधन को 12,921 वोटों की बढ़त मिली।
खींवसर विधानसभा
लोकसभा में वोट मिले - भाजपा - 76,372, आरएलपी - 80,531
विधानसभा में वोट मिले - भाजपा - 77,433, कांग्रेस - 27,763, आरएलपी - 79,492
यहां लोकसभा चुनाव में भाजपा के वोट कम हुए, जबकि इंडिया गठबंधन को भाजपा से 4159 वोट अधिक मिले। हालांकि विधानसभा चुनाव के हिसाब से आरएलपी व कांग्रेस के वोट कम हुए।
मकराना विधानसभा
लोकसभा में वोट मिले - भाजपा - 64,383, आरएलपी - 86,383
विधानसभा में वोट मिले - भाजपा - 67,230, कांग्रेस - 96,544, आरएलपी - 19,932
लोकसभा चुनाव में यहां इंडिया गठबंधन को 22000 वोटों की बढ़त मिली, लेकिन वोट प्रतिशत भाजपा का बढ़ा।
परबतसर विधानसभा
लोकसभा में वोट मिले - भाजपा - 63,351, आरएलपी - 60,118
विधानसभा में वोट मिले - भाजपा - 81,214, कांग्रेस - 91,530, आरएलपी - 20,195
यहां विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व आरएलपी ने जहां 56 प्रतिशत से अधिक वोट लिए, वहां लोकसभा चुनाव में 3233 वोटों से हार हुई।
नावां विधानसभा
लोकसभा में वोट मिले - भाजपा - 84,979, आरएलपी - 62,354
विधानसभा में वोट मिले - भाजपा - 1,06,159, कांग्रेस - 82,211
लोकसभा चुनाव में यहां भाजपा को 22,625 वोटों की बढ़त मिली। विधानसभा चुनाव में भी यहां कांग्रेस हारी थी, लेकिन इस बार जीत का अंतर कम हुआ।