नागौर

‘जरूरतमंद के काम आता रक्त’- किया 35 यूनिट रक्तदान

भारत विकास परिषद के तत्वावधान में सूरजमल भाटी की स्मृति में किया गया रक्तदान

2 min read
Jun 11, 2018
nagaur hindi news
नागौर. शिविर में रक्तदान करते हुए युवा।

नागौर. भारत विकास परिषद के तत्वावधान में सूरजमल भाटी की स्मृति में शारदापुरम में शिविर में रविवार को रक् तदान किया गया। इस दौरान समारोह में रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। मुख्य अतिथि राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि रक्तदान महादान है। रक्त के माध्यम से हम किसी की जान बचा सकते है। हमें चाहिए कि जहां पर भी रक्तदान शिविरों का आयोजन हो वहां जाकर रक्तदान करें। विशिष्ट अतिथि जायल विधायक डॉ. मंजू बाघमार ने परिषद की ओर से करवाए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि परिषद के सदस्य जहां भी जाते है वहां पर संस्कार, समर्पण, सेवा, सहयोग के गुणों से अलग ही वातावरण का निर्माण करते है। एसोसिएट प्रोफेसर ज्योत्सना भाटी विचार व्यक्त करते हुए अपनी सफ लता का श्रेय दादा-दादी, परिवार व गुरुजनों को दिया। संचालन शरद कुमार जोशी ने किया। कार्यक्रम राष्ट्रगीत वन्देमातरम से शुरू हुआ।
35 यूनिट रक्तदान
परिषद के रक्तदान प्रकल्प प्रभारी महेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक शिविर में युवाओं ने 35 यूनिट रक्तदान किया। परिषद उपाध्यक्ष रामानुज मालाणी ने बताया कि राजकीय नेहरू चिकित्सालय की ब्लड बैंक की टीम ने डॉ.़सुनीता आर्य के नेतृत्व में रक्त संग्रहण किया।

इन्हें किया सम्मानित
सचिव श्रवण कुमार सोनी ने बताया कि समारोह में परिषद के वरिष्ठ सदस्य बालकिशन भाटी की पुत्री ज्योत्सना भाटी का राजस्थान विश्वविद्यालय में वनस्पति शास्त्र विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त होने पर सम्मान किया गया। कई बार रक्तदान करने वाले रक्तदाता नरेंद्र कंसारा, कैलाश मित्तल, रविप्रकाश सोनी, हुलासचन्द सैनी, प्रदीप डागा सहित अन्यों को स्मृति चिह्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर व्याख्याता डॉ. हरसुख छरंग, नागौर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन जीवणमल भाटी, सेवा निवृत्त क्षेत्रीय उपमहाप्रबंधक स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर एच आर सांखला, परिषद के शाखा अध्यक्ष उम्मेदसिंह राजपुरोहित, डॉ झूमरराम बलारा सहित परिषद के सदस्य तथा लोग मौजूद रहे।

Published on:
11 Jun 2018 11:34 am