
बनेठा. ककोड़ गांव के अटल सेवा केन्द्र में शनिवार रात भाजपा शासित केन्द्र सरकार के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर विधायक राजेन्द्र गुर्जर की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ।
बनेठा. ककोड़ गांव के अटल सेवा केन्द्र में शनिवार रात भाजपा शासित केन्द्र सरकार के चार वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर विधायक राजेन्द्र गुर्जर की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। इस दौरान विधायक गुर्जर ने कहा कि केन्द्र व राज्य में भाजपा सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़, विद्युत, पेयजल के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर विकास की गंगा बहाई है।
इस दौरान ग्रामीणों ने ककोड़ में अघोषित विद्युत कटौती होने की समस्या बताई। इस पर विधायक ने कनिष्ठ अभियन्ता देशराज यादव सहित उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्या से निकराकरण के निर्देश दिए। सरदारपुरा राजकीय विद्यालय के जर्जर भवन के सुदृढ़ीकरण के लिए शिक्षा मंत्री को प्रस्ताव भिजवाने का आश्वासन दिया।
ककोड़ राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्टाफ कम होने से आ रही समस्या के लिए उच्च अधिकारियों को स्टाफ लगाए जाने के लिए दूरभाष पर निर्देश दिए साथ ही रामपुराधाकड़ान से जाल की नाडी ग्रेवल सडक़ व ककोड़ से रामपुराधाकड़ान तक सडक सुदृढ़ीकरण के लिए प्रस्ताव भिजवाए जाने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर ककोड़ सरपंच ममता गुर्जर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल कासलीवाल, भाजपा किसान मोर्चा पदाधिकारी रामबिलास गुर्जर, उनियारा हंसराज धाभाई, सीआर शकुन्तला जाट, रामप्रसाद सैनी, रामकिशन सेनी, भाजपा प्रवक्ता धनपाल गुर्जर, महावीर प्रजापत, विकास अधिकारी शिवसिंह पोसवाल सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
आठ दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू
मालपुरा. अग्रवाल समाज चौरासी, महिला प्रकोष्ठ, युवा परिषद् एवं शिक्षा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं व बालिकाओं का आठ दिवसीय सीखो, सिखाओ, रोजगार पाओ प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत रविवार को अग्रवाल समाज चौरासी सेवा सदन डिग्गी में हुई।
समारोह में मुख्य अतिथि अग्रवाल समाज चौरासी के अध्यक्ष हुकमचन्द जैन ने कहा कि प्रशिक्षण से महिलाओं व बालिकाओं में आत्मनिर्भरता व सुरक्षा की भावना पैदा होने से उनको आगे बढऩे की प्रेरणा मिलेगी तथा समाज में उनको उचित स्थान मिलेगा।
युवा परिषद् के अध्यक्ष विनोद नेवटा ने कहा कि वर्तमान युग में महिलाओं को उचित स्थान मिलना चाहिए। महिला परिषद् की संयोजक इन्दु मित्तल ने कहा कि अग्रवाल समाज की ओर से तीसरी बार आयोजित किया जा रहा प्रशिक्षण शिविर विकास की ओर बढ़ते कदम है शिविर से बालिकाओं में आत्मरक्षा, सुरक्षा, रोजगार की सुनिश्चितता, कम्प्यूटर शिक्षा, जुडो-कराटे सहित कई बिन्दुओं पर प्रशिक्षण मिलेगा।
शिविर संयोजक रामगोपाल पीपल्या ने शिविर का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं व बालिकाओं को शिक्षा उन्नयन, इंग्लिश स्पोकिंग कोर्स, मोटर ड्राईविंग, आत्मरक्षा के उपाय, इनडोर गेम्स, सांस्कृतिक गतिविधियां, संगीत व योग के बारे में विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
मंच संचालन अंशु जैन ने किया। समारोह में महामंत्री त्रिलोकचन्द जैन, मिलाप चन्द जैन, पवन कागला, ताराचन्द जैन, गोविन्द जैन, शिप्रा गोयल, विनोद जैन, महेन्द्र पराणा, शांतिलाल जैन, पदमचन्द जैन सहित कई महिलाएं व बालिकाएं उपस्थित थी।

Published on:
11 Jun 2018 11:05 am
बड़ी खबरें
View Allटोंक
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
