14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अतिथि बोले आबादी बढ़ाने पर बच्चों की एफडी

मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में बोले अतिथि
2 min read
Google source verification
nagaur news

nagaur hindi news

नागौर. शहर में रविवार को आयोजित एक समाज के कार्यक्रम के दौरान आबादी बढ़ाने का आह्वान किया गया। दो से अधिक संतान होने पर समाज की ओर से एफडी करवाने और दम्पती को सम्मानित करने का भी ऐलान हुआ। कार्यक्रम था माहेश्वरी पंचायत पोल में मूर्ति अनावरण समारोह का।
इस दौरान माहेश्वरी समाज के मध्य राजस्थान प्रांत के अध्यक्ष केसरीचंद तापडिय़ा ने कहा कि माहेश्वरी समाज में अप्रेल 2018 के बाद जिन दम्पती के तीसरी संतान होगी, उन बच्चों के नाम समाज की ओर से 50 हजार की एफडी कराई जाएगी। इसी तरह चौथी संतान पर 1 लाख तथा 5वीं संतान पर 2 लाख रुपए की एफडी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि पूर्व में समाज की जनसंख्या 20 लाख थी। उसके बाद 15 हुई और अब 10 लाख से भी कम रह गई है। इसलिए इस प्रकार का निर्णय लेना पड़ा। तापडिय़ा बालाराम राठी हॉल में बालाराम मूर्ति स्थापना व अनावरण कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट बोल रहे थे।

जिले के लोगों की विश्व में छाप
समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के अध्यक्ष संदीप काबरा ने कहा कि जो व्यक्ति समाज के लिए अच्छा कार्य करता है, उसे समाज हमेशा याद करता है। काबरा ने कहा कि नागौर जिले के लोग चाहे वे किसी भी समुदाय से जुड़े हुए है विश्वभर में उनका अलग ही ढंगा बजता है। इसका मुख्य कारण यहां के लोगों का सेवाभाव से कार्य करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही समाज का विकास संभव है। इसलिए हमें चाहिए कि अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दें। उन्होंने समाज उत्थान के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. बीएल भूतड़ा ने कहा कि युवा को चाहिए कि वो अपना कॅरियर खुद चुने। उद्यमी श्याम सुंदर राठी व अध्यक्ष रामकिशोर सारड़ा ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम की शुरुआत महिला संगठन ने स्वागत गीत से की। इस दौरान बड़ी संख्या में माहेश्वरी समाज के लोग मौजूद रहे। मंच संचालन ठाकुर प्रासाद राठी ने किया।

लोहिया बने अध्यक्ष
एडवोकेट ठाकुर प्रसाद राठी व सहायक चुनाव अधिकारी मुरली मनोहर मुंदड़ा की देखरेख में अपराह्र तीन बजे माहेश्वरी पोल में माहेश्वरी पंचायत संस्था, नागौर के चुनाव हुए जिसमें 390 मतदाताओं में से 265 ने मत का उपयोग कर किशनलाल लोहिया को अध्यक्ष, मदनमोहन बंग को सचिव, गिरीराज सोनी को सहसचिव चुना। निर्विरोध संतोष लोहिया को उपाध्यक्ष, नंदकिशोर लोहिया को कोषाध्यक्ष चुना गया।