नागौर

जयपुर-उदयपुर व जोधपुर-उदयपुर के बीच फाइनल मुकाबला होगा आज

62वीं राज्य स्तरीय स्कूली बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन

2 min read
Sep 26, 2017
badminton tournament in nagaur

नागौर. 62वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन (17 व 19 वर्ष बालिका वर्ग) प्रतियोगिता के दूसरे दिन सोमवार को हुए मुकाबलों में जयपुर की (19 वर्ष) टीम ने अजमेर को हराकर तथा उदयपुर की टीम ने अलवर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
इसी प्रकार 17 वर्ष आयु वर्ग में जोधपुर की टीम ने भीलवाड़ा व उदयपुर ने अलवर को हराकर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाई। दोनों आयु वर्गों में उदयपुर की टीमों ने फाइनल मुकाबले में अपना स्थान बना लिया है। रतन बहन राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों फाइल मुकाबले मंगलवार सुबह ९ बजे से जिला स्टेडियम स्थित इंडोर हॉल में होंगे।

इन टीमों के बीच हुआ मुकाबला

ये भी पढ़ें

61 टीमों के 292 खिलाडिय़ों के बीच हुए कुछ इस तरह हुए मुकाबले…..

सोमवार सुबह साढ़े 8 बजे से जिला स्टेडियम व मिर्धा कॉलेज के इंडोर हॉल में आयोजित की गई प्रतियोगिता में १७ वर्ष आयु वर्ग में प्रथम राउण्ड में बूंदी ने टोंक, भीलवाड़ा ने नागौर, झुंझुनंू ने चित्तौडग़ढ़, जोधपुर ने सिरोही, अजमेर ने बीकानेर , उदयपुर ने कोटा व जयपुर ने श्रीगंगानगर की टीम को परास्त किया। इसके बाद दूसरे राउण्ड में भीलवाड़ा व बूंदी के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें बूंदी को यहां पर हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा जोधपुर ने झुंझुनूं, अलवर ने अजमेर, उयपुर ने जयपुर को हराया। इसके बाद जोधपुर व भीलवाड़ा के बीच मुकाबला हुआ जिसमें जोधपुर ने भीलवाड़ा को हराकर फाइनल में अपना स्थान बनाया है। इधर उदयपुर की टीम अलवर को हराकर फाइनल में पहुंची । इसी प्रकार १९ वर्ष आयु वर्ग में प्रथम राउण्ड में अजमेर ने चित्तौडग़ढ़ को, गंगानगर ने जोधपुर, टोंक ने हनुमानगढ़, जयपुर ने पाली, अलवर ने बूंदी, बीकानेर ने बांसवाड़ा, उदयपुर ने नागौर व भीलवाड़ा ने जालोर को शिकस्त दी। दूसरे राउण्ड में अजमेर ने गंगानगर, जयपुर ने टोंक, अलवर ने बीकानेर पर जीत हासिल की। इसके बाद हुए तीसरे मुकाबले में जयपुर ने अजमेर को व उदयपुर ने अलवर को हराकर फाइनल मुकाबले में अपनी जगह बनाई है।

इधर कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयीय प्रतियोगिता शुरू
हवाई पट्टी स्थित कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में सोमवार को ८वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी परिस देशमुख थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रारम्भिक शिक्षा की जिला शिक्षा अधिकारी रजिया सुल्ताना ने की। मुख्य अतिथि ने सभी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए बालिकाओं को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढऩे की प्ररेणा दी। इस मौके पर नागौर बीईईओ महिपाल सांदू व समा महावीर इंटरनेशनल के जोन चेयरमैन अनिल बांठिया आदि मौजूद थे। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने बताया कि सोमवार को हुई खो-खो प्रतियोगिता में मौलासर, लाडनूं व कुचामन ने अगले दौर में प्रवेश किया। इसी प्रकार कबड्डी प्रतियोगिता में कुचामन, मौलासर, बोरावड़, टांकला, जायल की टीमों ने दूसरे राउण्ड में प्रवेश किया। गोला फेंक में जायल विजेता व मौलासर उपविजेता रही। डिस्कस थ्रो में लाडऩंू प्रथम व जायल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा भाला फेंक में मौलासर विजेता ओर रूण की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

ये भी पढ़ें

ऐसा क्या हुआ कि सरकार को राजस्व में होने लगा इतना बड़ा नुकसान…..
Published on:
26 Sept 2017 11:20 am
Also Read
View All