
292 players from 61 teams Participate in badminton competition
नागौर. जिला मुख्यालय स्थित रतन बहन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार सुबह 11 बजे 62वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन (17 व 19 वर्ष बालिका वर्ग) प्रतियोगिता का शुभारम्भ समारोहपूर्वक किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति कृपाराम सोलंकी थे। अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन ने की। समारोह में उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा रामेश्वरसिंह चौधरी, नवजीवन हॉस्पिटल के डॉ. रणवीर चौधरी, पार्षद शकील अहमद, अब्दुल रईस तथा मुकेश पारीक सहित शहरवासी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। एडीईओ गौरीशंकर गौड़, नोडल अधिकारी शंकरलाल शर्मा व वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक छोटाराम रोज ने अतिथियों का साफा पहनाकर स्वागत किया। छात्राओं ने सामूहिक गीत व सामूहिक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी, जबकि प्रतियोगिता में भाग ले रहीं छात्रा खिलाडि़यों ने मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथि सोलंकी ने प्रतियोगिता के शुभारम्भ की घोषणा करते हुए खेल को खेल की भावना से खेलने की शपथ दिलाई। अजमेर मंडल के उपनिदेशक सीताराम गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक, बौद्धिक एवं चारित्रिक व सामाजिक विकास भी होता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य व प्रतियोगिता संयोजक ओमप्रकाश शर्मा ने स्वागत भाषण व प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
३3 जिलों से पहुंची टीमें
24 से 29 सितम्बर तक चलने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 17 वर्ष आयु वर्ग की 31 टीमों की 149 बालिका खिलाड़ी तथा 19 वर्ष आयु वर्ग की 30 टीमों की 143 खिलाड़ी भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से टीमों के आने का सिलसिला रविवार सुबह तक जारी रहा। जैसलमेर व धौलपुर की दोनों वर्गों की टीमों तथा झालावाड़ से 19 वर्ष आयु वर्ग की टीम ने भाग नहीं लिया। प्रदेश भर से आई टीमों के खिलाडिय़ों के लिए जिला मुख्यालय की निजी एवं सरकारी स्कूलों में ठहरने की व्यवस्था की गई है, जबकि प्रतियोगिता के मैच जिला स्टेडियम स्थित इनडोर स्टेडियम व बीआर मिर्धा कॉलेज के इनडोर स्टेडियम में हो रहे हैं।
इनके बीच हुआ मुकाबला
नागौर. रतनबहन राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार को हुई बैडमिंटन प्रतियोगिता के प्रथम चरण में 17 वर्ष व 19 वर्ष के खिलाडिय़ों के बीच मुकाबला हुआ। 17 वर्ष आयु वर्ग में बांरा ने करौली, सिरोही ने सवाईमाधोपुर, राजसमंद ने सीकर को हराया। इसी तरह टोंक ने प्रतापगढ़, बूंदी ने बांसवाड़ा, नागौर ने दौसा, चित्तौडग़ढ़ ने बाड़मेर, जोधपुर ने झालावाड़, अजमेर ने पाली, बीकानेर ने जालोर, उदयपुर ने हनुमानगढ़, कोटा ने धौलपुर, गंगानगर ने चूरू, भीलवाड़ा ने बांरा, सिरोही ने भरतपुर, अलवर ने राजसमंद व जयपुर प्रथम ने डूंगरपुर को हराया। 19 वर्ष आयुवर्ग में गंगानगर ने चूरू, पाली ने सिरोही, बाड़मेर ने डूंगरपुर, अजमेर ने धौलपुर, चित्तौडग़ढ़ ने राजसमंद, झुंझुनू ने जोधपुर, हनुमानगढ़ ने भरतपुर, टोंक ने कोटा, जयपुर ने सवाई माधोपुर, बांसवाड़ा ने झालावाड़, उदयपुर ने प्रतापगढ़, नागौर ने बारां, भीलवाड़ा ने दौसा, गंगानगर ने सीकर, पाली ने करौली, बीकानेर ने बाड़मेर तथा जालोर ने संस्कृत शिक्षा की टीम को हराया।
इनका रहा सहयोग
आयोजन को सफल बनाने में शिक्षा निदेशालय के पर्यवेक्षक अर्जुनराम जाजड़ा, घनश्यामदान चारण, सुरेश कुमार सोनी, नीलम मीणा, किरण शेखावत, हेमलता सैनी, लखेश कुमार देवड़ा, हनुमानप्रसाद दाधीच, नेमीचंद सारस्वत, मदनलाल शर्मा, भोजराज सिंघाटिया तथा व्याख्याता शिवशंकर व्यास आदि ने अपनी सेवाएं दी। मंच संचालन जगदीश विश्नोई ने किया।
Published on:
25 Sept 2017 10:59 am
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
