12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लम्बे समय बाद नागौर में अब ये बने माली समाज के अध्यक्ष

निवर्तमान अध्यक्ष कृपाराम देवड़ा दो बूथों की मतगणना में रहे पीछे, ईवीएम में आई गड़बड़ी

2 min read
Google source verification
now Ramswaran Panwar President of Mali Society

now Ramswaran Panwar President of Mali Society

नागौर. सैनिक क्षत्रिय माली समाज तीनों गांव न्यात के अध्यक्ष व २० कार्यकारिणी सदस्यों के लिए रविवार को हुए चुनाव की मतगणना के दौरान ईवीएम में तकनीकी गड़बड़ी आने पर रात 11 बजे एक बार के लिए मतगणना रोक दी। नागौर एसडीएम परसाराम टाक ने दोनों पक्षों के साथ बैठक कर समझाइश का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। इस दौरान चुनाव अधिकारी एवं ईवीएम के विशेषज्ञों ने भी हल निकालने का प्रयास किया। इसके बाद रात डेढ़ बजे मतगणना फिर से शुरू हुई। इस दौरान हंगामे की स्थिति को देखते हुए भवन के अंदर व बाहर भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया। रात करीब साढ़े 12 बजे पुलिस लाइन से आरएसी का जाब्ता भी बुलाया गया। दरअसल, ईवीएम में गड़बड़ी यह आई कि जितने वोट पड़े, मतगणना के दौरान दोनों प्रत्याशियों को जितने वोट मिले, उनका मिलान कुल वोटों से नहीं होने पर प्रत्याशियों ने आपत्ति दर्ज करवाई। चुनाव को लेकर कुल 12 बूथ बनाए गए, जिनमें दो बूथों की मतगणना में गड़बड़ी होने पर वोटों की गणना रोक दी। चुनाव में 4242 मतदाताओं में से 3725 मतदाताओं ने मतदान किया। माली समाज के नागौर शहर, ताऊसर, चेनार तीनों गांवों के साथ अन्य गांवों और ढाणियों से मतदान करने के लिए युवक एवं बुजुर्ग सुबह से ही पहुंचने लगे।

दो बूथों में पीछे रहे देवड़ा

मतगणना के शुरुआती रुझानों में निवर्तमान अध्यक्ष कृपाराम देवड़ा पीछे रहे। प्रथम बूथ में देवड़ा को 107 व रामस्वरूप पंवार को 178 मत मिले, जबकि द्वितीय बूथ की मतगणना में देवड़ा को 108 व पंवार को 168 मत मिले। दोनों बूथों की मतगणना में पीछे रहने पर देवड़ा के समर्थकों ने बाहर हंगामा करना शुरू कर दिया।

जैसे-जैसे रात हुई, भीड़ कम होती गई
माली समाज संस्थान के चुनाव की मतगणना समाज के भवन में चल रही थी। चुनाव परिणाम के रुझान जानने के लिए डीडवाना रोड पर माली समाज के हजारों लोग पहुंच गए। रात 12 बजे तक लोगों की भीड़ समाज भवन के आगे नारेबाजी करती रही, लेकिन जब साढ़े 12 बजे तक मतगणना वापस शुरू नहीं हुई तो लोग घरों को लौटने लगे।

भारी पुलिस जाब्ता रहा तैनात
मतगणना रुकने तथा लोगों की भीड़ के चलते पुलिस सतर्क हो गई और भारी पुलिस जाब्ता माली समाज संस्थान भवन के बाहर तैनात कर दिया। मौके पर कोतवाली थानाधिकारी नंदराम भादू, सदर थानाधिकारी सुनील चारण, महिला थानाधिकारी भंवरसिंह, खींवसर थानाधिकारी रमेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस एवं आरएसी का जाब्ता
तैनात रहा।

सैनिक क्षत्रिय माली समाज चुनाव की मतगणना देर रात 1.30 बजे फिर से आरम्भ हुई। चुनाव में रामस्वरूप पंवार ने अपने निकटतम प्रतिद्वदी कृपाराम देवड़ा को 297 वोटों से हराया। देवड़ा को १६५२ व पंवार को 1949 वोट मिले। पंवार के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थक लिखमीदास महाराज के जयकारे लगाने लगे और पंवार को कंधो पर उठा लिया।

ये चुने गए कार्यकारिणी सदस्य
रामकुमार सोलंकी, देवकिशन भाटी, राजेन्द्र पंवार, मुरारी सांखला, नेमीचन्द टाक, अर्जुनराम कच्छावा, रामबक्ष सांखला, मेहराम सांखला, रामकिशोर सोलंकी, रामजस भाटी, रामपाल कच्छावा, राजेश सांखला, रामपाल कच्छावा, टीकमचन्द कच्छावा, देवकिशन सोलंकी, रामेश्वरलाल पंवार, इन्द्रचन्द कच्छावा, कालूराम सोलंकी, रमेशचन्द सोलंकी, धर्मेन्द्र सोलंकी कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।