नागौर

टीके में दूल्हे को मिले 5 लाख 51 हजार रुपए लौटाए, एक रुपया-नारियल लेकर किया विवाह

समीप के कालवा छोटा गांव में दूल्हे ने टीके में मिली राशि साढे पांच लाख रुपए लौटाकर एक रुपया -नारियल लेकर शादी की। उन्होंने समाज में टीका प्रथा बंद करने का संदेश दिया।

less than 1 minute read
Feb 23, 2023
groom returned rs 5 lakh of dowry in Nagaur

बोरावड़ (नागौर)। समीप के कालवा छोटा गांव में दूल्हे ने टीके में मिली राशि साढे पांच लाख रुपए लौटाकर एक रुपया -नारियल लेकर शादी की। उन्होंने समाज में टीका प्रथा बंद करने का संदेश दिया। विवाह बुधवार रात सम्पन्न हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कालवा छोटा के शिक्षाविद् नरपत सिंह की पौत्री पारुल राठौड़ की शादी बुधवार रात सीकर जिले के मीरन निवासी किशन सिंह के साथ सम्पन्न हुई। विवाह की सभी रस्में पूरी करते हुए दुल्हन के पिता राहुल ने टीके की रस्म निभाते हुए 5 लाख 51 हजार रुपए दूल्हे को टीका स्वरूप दिए, जिसे दूल्हे ने स्वीकार नहीं किया।

सिर्फ एक रुपया -नारियल लेकर ही शादी की। इस बदलते दौर में समाज में मिसाल कायम की। साथ ही समाज में व्याप्त टीका प्रथा को बंद करने का आह्वान किया। इस निर्णय की सभी ने प्रशंसा की।

Published on:
23 Feb 2023 07:22 pm