नागौर

नागौर: खेजड़ी के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, मरने से पहले बनाया था वीडियो

नागौर जिले के ​जायल थाना क्षेत्र के मेहरवास गांव के पास मंगलवार को एक युवक का शव खेजड़ी के पेड़ पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। झल्लालड़-मेहरवास मार्ग स्थित एक खेत में ग्रामीणों ने पेड़ पर शव लटका देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

less than 1 minute read
Jun 09, 2026
Jayal Nagaur news
मृतक राकेश कुमार। फोटो पत्रिका नेटवर्क

जायल (नागौर)। जिले के ​जायल थाना क्षेत्र के मेहरवास गांव के पास मंगलवार को एक युवक का शव खेजड़ी के पेड़ पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। झल्लालड़-मेहरवास मार्ग स्थित एक खेत में ग्रामीणों ने पेड़ पर शव लटका देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। वहीं मृतक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा, जिसमें उसने अपने ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सूचना मिलते ही जायल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मृतक की पहचान राकेश शर्मा निवासी डबोई (गुढ़ामालानी) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक का ससुराल मेहरवास गांव में है और वह पिछले कुछ समय से यहां आया हुआ था।

पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर जायल उप जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन भी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंच गए। युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं, हालांकि पुलिस फिलहाल किसी भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।

देखें मृतक के भाई ने क्या कहा

जायल थानाधिकारी मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि परिजनों की मौजूदगी में शव को पेड़ से उतरवाकर मोर्चरी में रखवाया गया है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की ओर से दी जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक की मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस जांच जारी है।

Published on:
09 Jun 2026 06:16 pm