नागौर

जानिए, आखिर क्यूं फेल हो रही राज्य सरकार की यह योजना

बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू की गई योजना का बेटियों को समय पर नहीं मिल रहा लाभ

2 min read
Nov 07, 2017
Know that the state government's plan to fail

नागौर. प्रदेश भर में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू की गई साइकिल वितरण योजना का बेटियों को समय पर लाभ नहीं मिल रहा है। शैक्षिक सत्र शुरू हुए चार महीने बीत गए हैं, लेकिन अभी तक छात्राओं को साइकिलें नहीं मिली है। इस कारण दूर दराज से आने वाली बालिकाएं पैदल ही स्कूल पहुंचने को मजबूर हैं।
साइकिल वितरण में देरी को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों ने इसे उच्चस्तर पर देरी होने का मामला बताया। अक्सर देखा गया है कि आठवीं पास करने के बाद अधिकतर छात्राओं पढ़ाई छोड़ देती हैं। बीच में पढ़ाई छोडऩे का कारण नजदीक में स्कूल नहीं होना और दूर के स्कूल में जाने की परेशानी से बालिकाएं आगे की पढ़ाई से मुंह मोड़ रही हैं। बेटियों की इस समस्या को देखते हुए राज्य सरकार ने नौवीं कक्षा में प्रवेश लेने वाली बेटियों के लिए नि:शुल्क साइकिल वितरण योजना शुरू की थी, ताकि बेटियां आसानी से साइकिल से स्कूल पहुंच सकें।

कर रहे हैं तैयार
साइकिल वितरण को लेकर विभागीय अधिकारियों को कहना है कि १५ नवम्बर तक साइकिलें वितरण का कार्य शुरू हो जाएगा। जिले भर में नोडल केन्द्रों पर दिन-रात कम्पनी के कर्मचारी साइकिल एसेम्बलिंग कार्य में लगे हुए हैं। कांकरिया स्कूल में नागौर ब्लॉक के लिए तैयार की जा रही साइकिलों को लेकर जानकारी लेने पर पता चला कि करीब 10 दिन का समय और लग सकता है। शैक्षिक सत्र 2017-18 में जिलेभर में कुल 12 हजार 825 बेटियों को साइकिलें वितरित की जाएंगी। जिसमें कुचामनसिटी में सबसे अधिक 1168 साइकिलें वितरित की जाएंगी। इसके बाद परबतसर में 1149 व मकराना में 1096 बेटियों को साइकिल दी जाएंगी। जबकि मूण्डवा में सबसे कम 577 व उससे अधिक मौलासर में ६८६ छात्राओं को साइकिल वितरित की जाएगी

ये भी पढ़ें

अनसुलझी पहेली को पल भर में सुलझा लेता है चिन्मय

जिले में कहा कितने साइकिलें वितरित होंगी
नोडल - साइकिल वितरण
नागौर -1047
मूण्डवा -577
मेड़ता -937
रियां -835
डेगाना - 926
जायल - 883
खींवसर - 771
नावा - 823
डीडवाना - 963
कुचामन - 1168
लाडनूं - 972

मकराना - 1096

जल्द ही किया जाएगा वितरण
जिले भर में नोडल केन्द्रों पर साइकिल तैयार की जा रही हैं। सोमवार को खींवसर नोडल केन्द्र पर साइकिल तैयारियों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। जल्द ही जांच कमेटी द्वारा निरीक्षण कर साइकिल वितरित की जाएंगी।
गौरीशंकर शर्मा, एडीईओ, माध्यमिक प्रथम, नागौर

ये भी पढ़ें

‘मेरे जैसे बन जाओगे, जब इश्क तुम्हें हो जाएगा’
Published on:
07 Nov 2017 10:20 am
Also Read
View All