नागौर

दीपोत्सव पर माटी के दीयों से सजेंगे शहर के शहीद स्मारक

पत्रिका मुहिम देश रंग के दीप जलाओ के तहत विभिन्न संगठन करेंगे मिट्टी के दीपक वितरित

2 min read
Oct 15, 2017
Martyrdom monument of the city will be decorated with lamps on diwali

नागौर. इस बार दीपोत्सव पर्व पर न सिर्फ लोग अपने घरों व प्रतिष्ठानों की सजावट के साथ शहर के सभी शहीद स्मारकों सहित कई मंदिरों में मिट्टी के दीयेजलाकर विशेष सजावट करेंगे।
इससे पहले शहर के विभिन्न संगठनों की ओर से शहर की विभिन्न कॉलोनियों में मिट्टी के दीपक नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। राजस्थान पत्रिका की देश रंग के दीप जलाओ मुहिम के तहत इस बार शहरवासी पाकिस्तान के सहयोगी चीन को सबक सिखाने के लिए चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करेंगे और स्वदेशी वस्तुएं खरीदकर देश को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में अपना सहयोग देंगे।

सजाए माटी के दीप
पत्रिका मुहिम देश रंग के दीप जलाओ के तहत शनिवार को माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से देश रंग के दीप सजाए गए। संगठन की अध्यक्ष नीलू खड़लोया ने बताया कि पत्रिका की मुहिम काबिले तारीफ है। दीप सजाओ कार्यक्रम में माहेश्वरी महिला संगठन की सचिव संगीता बजाज, अक्षिता राठी व राधिका गिलड़ा आदि ने माटी के दीप सजाए।

ये भी पढ़ें

हजारों बच्चे शिक्षा से वंचित, विभाग के सर्वे में मात्र 388

लोगों ने कहा राष्ट्रहित के लिए अच्छी है मुहिम
देश रंग के दीप जलाओ मुहिम के तहत शनिवार को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ शाम ६ बजे बैठक हुई। बैठक में आए संगठनों के पदाधिकारियों ने पत्रिका मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि दीपावली पर कई लोग चीनी वस्तुओं की खरीद भी कर लेते हैं, लेकिन इस बार पत्रिका मुहिम के तहत सभी लोग केवल स्वदेशी वस्तुएं ही खरीदेंगे। राजस्थान मदरसा बोर्ड के सदस्य अब्दुल राशिद ने कहा कि इस बार दीपावली के पर्व पर घरों व प्रतिष्ठानों पर सजावट करने के साथ ही शहर के शहीद स्मारकों पर माटी के दीयों से विशेष सजावट करेंगे। सभी संगठनों के पदाधिकारियों ने समर्थन करते हुए इसे अच्छी पहल बताया। इतना ही नहीं शहर के सभी शहीद स्मारकों पर अलग-अलग संगठनों ने विशेष सजावट करने की जिम्मेदारी ली।

बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में भारत विकास परिषद के जिलाध्यक्ष उम्मेदसिंह राजपुरोहित, हेमंत जोशी, महावीर इंटरनेशनल के राजकुमार मच्छी व प्रमिल नाहटा, श्री जबरेश्वर महादेव सेवा समिति के अध्यक्ष प्रेमचंद लूणावत, उपाध्यक्ष भारतीश जोशी, रोटरी क्लब के अध्यक्ष पवन अग्रवाल, राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के जिलाध्यक्ष अर्जुनराम लोमरोड़, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री गौरव पोटलिया व नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इण्डिया के पूर्व जिलाध्यक्ष हनुमान बांगड़ा व एनआरएचएम के राजेन्द्र सिंह आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

चीन को सबक सिखाने के लिए नागौर के लोग करेंगे कुछ ऐसा..
Updated on:
15 Oct 2017 08:33 pm
Published on:
15 Oct 2017 08:16 pm
Also Read
View All
Nagaur: रिटायर्ड हेडमास्टर की अनूठी मिसाल, मुस्लिम परिवार ने मंदिर के लिए हाइवे तक 12 फीट चौड़ी निजी भूमि कर दी दान

मेड़ता में बोले रक्षामंत्री सिंह – पाकिस्तान ने भारत पर नजर उठाने की कोशिश की तो जो अब तक नहीं हुआ वह होकर रहेगा

मेड़ता से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का किसानों से बड़ा वादा, नागौर को देंगे पेयजल योजना की बड़ी सौगात

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कहा- हम किसी को छेड़ते नहीं, लेकिन कोई छेड़े तो छोड़ते भी नहीं

राजस्थान: मेड़ता में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM भजनलाल शर्मा ने की ‘कारपूलिंग’, काफिले में दिखीं महज 6 गाड़ियां