12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीन को सबक सिखाने के लिए नागौर के लोग करेंगे कुछ ऐसा..

देश रंग के दीप जलाएं, राजस्थान पत्रिका मुहिम के तहत विभिन्न संगठन वितरित करेंगे मिट्टी के दिये

2 min read
Google source verification
rajasthan patrika campaign lit lamp of our nation color

rajasthan patrika campaign lit lamp of our nation color

नागौर. आओ, इस बार दीपोत्सव को अनूठा बनाएं। न केवल चीन को सबक सिखाएं, बल्कि माटी के दीपक बनाने वाले कुम्भकार का भी सम्बल बढ़ाएं। साथ ही कई जरूरतमंद लोगों को मिट्टी के दीपक वितरित कर उन्हें भी दीपोत्सव पर दीप जलाकर खुशियां मनाने का मौका दें। पत्रिका मुहिम ‘देश रंग के दीप जलाओ’ के तहत इस बार भी दीपावली पर शहर के विभिन्न संगठनों के माध्यम से शहर में माटी से बने तिरंगे रंगे के दीपक नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर देश रंग के दीप जलाओ अभियान के अन्तर्गत शहरों व गांवों में दीपक वितरित करने वाले विभिन्न संगठनों की सामूहिक दीप सजाओ प्रतियोगिता भी होगी।

जीवित रखें परम्परा

दीपावली पर माटी के दीपक जलाने की परम्परा रही है, लेकिन कुछ वर्षों से दीपक के स्थान पर चीनी लाइट लगाई जा रही है, इससे एक ओर लोग सांस्कृतिक परम्पराओं को भूल रहे हैं, वहीं कुम्भकारों को भी रोजगार नहीं मिल रहा है, घर-घर माटी के दीपक लगाकर देश भावना एवं एकता का परिचय दें।

पत्रिका अभियान ‘देश रंग के दीप जलाओ

राजस्थान पत्रिका अभियान ‘देश रंग के दीप जलाओ’ के तहत शुक्रवार को बीआर मिर्धा परिसर स्थित छात्रावास की छात्राओं ने दीपक सजाए। इस मौके पर छात्रावास अधीक्षक निर्मला चौधरी ने छात्राओं को चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने व स्वदेशी वस्तुएं ही खरीदने की बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान पत्रिका के चलाए जाने वाले देश रंग के दीप जलाओ अभियान सराहनीय है। इसी प्रकार नायक कच्ची बस्ती स्कूल में नन्हें बच्चों ने मिट्टी के दीपक को तिरंगा रंग में रंगकर लोगों को संदेश दिया कि इस दीपावली पर सभी लोग चीनी इलेक्ट्रॉनिक लाइटें खरीदने के स्थान पर अपनी मिट्टी से बने दीपक खरीद कर जलाएं। शिक्षक लक्ष्मीकांत बोहरा ने बच्चों को दैनिक उपयोग के लिए चीनी व स्वदेशी वस्तुओं की खरीद करने का संदेश देते हुए अपने परिजनों को स्वदेशी वस्तुएं ही खरीदने का आग्रह करने की बात कही।

मिट्टी के दीपक जलाने का संकल्प लेंगे

भारत में आतंकी गतिविधियों को शह देने वाले पाकिस्तान का सहयोग करने वाले चीन को दीपोत्सव पर करारा तमाचा मारने के लिए इस बार भी नागौर के लोगों ने मिट्टी के दीपक जलाने को लेकर जागरूक हैं। नागरिकों ने चाइनीज सामान नहीं खरीदने की प्रतिबद्धता दोहराई है। अभियान के अन्तर्गत आज कार्यक्रम देश रंग के दीप सजाओ अभियान के अन्तर्गत शनिवार को माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से मिट्टी के दीपक देश रंग में रंगकर इस बार भी दीपावली पर मिट्टी के दीपक जलाने का संकल्प लेंगे। संगठन की अध्यक्ष नीलू खड़लोया ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न महिलाओं व युवतियां दीपक सजाएंगे।