11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवान से भिड़ा अनाड़ी, पहलवान ने उठाकर पटका ऐसा की जाना पड़ा अस्पताल, देखें वीडिय़ो..

जिला स्तरीय ओपन पुरुष व महिला वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई

2 min read
Google source verification
Organized district level wrestling competition

Organized district level wrestling competition

नागौर. जिला स्टेडियम में सोमवार को जिला स्तरीय ओपन पुरुष व महिला वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जिले भर से आए खिलाडिय़ों ने जोर आजमाइश की। जिला कुश्ती संघ के सचिव हरलालसिंह डूकिया व संयुक्त सचिव परमेश्वरलाल ने बताया कि प्रतियोगिता में 70 से अधिक पुरुष व महिला पहलवानों ने भाग लिया। महिला वर्ग प्रतियोगिता में 50 किलोभार वर्ग में शर्मिला विश्नोई प्रथम व विजय लक्ष्मी द्वितीय स्थान पर रही। इसी प्रकार 53 किलोभार वर्ग में ज्ञान डूडी प्रथम, 55 किलोभार वर्ग में दीपा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 57 किलोभार वर्ग में प्रियंका धोलिया, 59 किलोभार वर्ग में पूजा, 62 किलोभार वर्ग में मंजू वैष्णव व 65 किलोभार वर्ग में गंगा चौधरी प्रथम स्थान पर रही।

पुरुष वर्ग में ये रहे विजेता
पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में 57 किलोभार वर्ग में दिनेश राहड़ प्रथम व रामकिशोर द्वितीय रहे। इसी प्रकार 61 किलोभार वर्ग में प्रेम मण्डा प्रथम व कुलदीप बरनेल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 65 किलोभार वर्ग में शौकत अली प्रथम व बजरंग जाखड द्वितीय, 70 किलोभार वर्ग में गोविन्द रताऊ प्रथम व जितेन्द्र द्वितीय, 74 किलोभार वर्ग में जंवरीलाल रताऊ प्रथम, व बस्तीराम द्वितीय, 79 किलोभार वर्ग में निखिल छाबा प्रथम व भवानीसिंह द्वितीय, 86 केजी में मोहम्मद सलमान प्रथम, 92 किलोभार वर्ग में रामलाल प्रथम, 97 किलोभार वर्ग में राजूराम प्रथम व 125 किलोभार वर्ग में प्रेम प्रकाश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पहलवान परमेश्वरलाल, धर्माराम सांगवा, भागीरथ गोरचिया निर्णायक थे। रामूराम चौधरी ने टाइम कीपर की भूमिका निभाई। संघ के सचिव हरलाल डूकिया ने बताया कि जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ी 14 से 16 अक्टूबर तक टोंक जिले के मालपुरा में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

जिला स्तर की सुविधा स्कूल जैसी भी नहीं

जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवान जीत के लिए दमखम लगा रहे थे, वहीं खिलाडिय़ों के लिए की गई व्यवस्थाओं में आयोजकों की लापरवाही नजर आई। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में स्कूल स्तर जैसी सुविधाएं भी नहीं थी। कुश्ती के दौरान रताऊ के एक खिलाड़ी के हाथ में अंदरूनी चोट आ गई। खिलाड़ी को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस तक की सुविधा नहीं थी। खेल मैदान पर प्रथम उपचार पेटिका तक नहीं थी। बाद में उसे अन्य वाहन से अस्पताल पहुंचाया गया।

आगे से ध्यान रखेंगे
हमारी तरह से खिलाडिय़ों के लिए सभी सुविधाएं मुहैया कराने का पूरा प्रयास किया गया। फिर भी कुछ कमियां रह गईं तो आगे पूरा ध्यान दिया जाएगा।
हरलाल डूकिया, सचिव, जिला कुश्ती संघ, नागौर