
culture-week-culminating-with-couple-dance
नागौर. भारत विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित संस्कृति सप्ताह का समापन रविवार को आजाद चौक स्थित माहेश्वरी पंचायत पोल में पुरस्कार वितरण व युगल नृत्य प्रतियोगिता के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद के प्रांतीय संरक्षक नृत्य गोपाल मित्तल ने की। मुख्य अतिथि रमेश बंसल थे। समारोह में संस्कृति सप्ताह प्रकल्प प्रभारी सुधा अग्रवाल ने प्रतियोगिताओं का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में अतिथि कलाकार राजश्री सोनी ने कथक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रो. भवानीशंकर राकांवत, प्रो. पूर्णिमा कात्याल व रेणुका पुरोहित निर्णायक थीं।
नेत्रदान व रक्तदान करने वालों का किया अभिनंदन
कार्यक्रम में परिषद के रक्तदान महाअभियान में सहयोग करने वाले भूतड़ा हेल्थ केअर सेंटर, टैगोर कम्पीटिशन पॉइंट के विद्याधर थोरी, श्रीनामदेव समाज के जयप्रकाश टाक व सागर सर्वा को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही नेत्रदान करने वाले अन्नपूर्णा चौधरी तथा स्वर्णिद्धकरण लुणावत के परिजनों का अभिनन्दन किया गया। लोक संस्कृति, सभ्यता व इतिहास के क्षेत्र में नागौर को विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए वरिष्ठ पत्रकार बाबूलाल टाक को सम्मान फलक प्रदान किया गया। शिक्षक दिवस पर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित व्याख्याता शिवशंकर व्यास व राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर रेणूका पुरोहित का सम्मान किया गया। नेत्रदान व रक्तदान करने वालों का किया अभिनंदन
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मंगलमय सेवा संस्थान के पारसमल परिहार, शाखा अध्यक्ष उम्मेदसिंह राजपुरोहित, आदर्श शिक्षण संस्थान के जिलाध्यक्ष भोजराज सारस्वत, भागवती देवी सोनी, परिषद के संरक्षक हरिराम धारणिया, रिखबचन्द डागा, चन्द्रशेखर शर्मा, राजेन्द्र असावा, रामानुज मालाणी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र डागा, रामकिशोर सारड़ा, प्रवीण बांठिया, ललित पाराशर, दुर्गाशंकर बजाज, रंगलाल शर्मा, प्रेमरतन अग्रवाल, नरेंद्र सोनी, खींवराज टाक, हेमन्त जोशी, आनन्द अग्रवाल, रविप्रकाश सोनी, श्रीचरण डागा, गुलाबराम जाखड़, राधेश्याम टाक आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन बालकिशन भाटी, शरद कुमार जोशी व सचिव श्रवण कुमार सोनी ने किया।

Published on:
09 Oct 2017 12:21 pm
बड़ी खबरें
View Allनागौर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
