आयोजित की प्रतियोगिताएं
मानासर स्थित करणी माता मंदिर में करवा चौथ के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। मेहंदी , रंगोली व थाल सजाओ प्रतियोगिता में महिलाओं बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके अलावा शहर के गोपीनाथ मंदिर, बंशीवाला मंदिर, भूतनाथ मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों में सुहागिनों ने सामूहिक रूप से चौथ माता की कथा सुन कर पूजा-अर्चना की।