11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रधानमंत्री द्वारा पुरस्कृत नागौर की बेटी ने कहा कुछ ऐसा..

‘व्यक्तित्व निर्माण में विद्यालय जीवन का योगदान’

2 min read
Google source verification
by the Prime Minister rewarded girs said something like this

by the Prime Minister rewarded girs said something like this

नागौर. स्वच्छता विषय पर हुई राष्ट्रीय स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शारदा बालिका निकेतन विद्यालय की पूर्व छात्रा रेणुका पुरोहित को पुरस्कृत किए जाने पर शनिवार को विद्यालय में रेणुका का स्वागत किया गया। कार्यक्रम आदर्श शिक्षण संस्थान के जिलाध्यक्ष भोजराज सारस्वत, शाला प्रबंधन के अध्यक्ष हरिराम धारणिया व रेणुका पुरोहित के पिता मधूसुदन पुरोहित अतिथि थे। प्रधानमंत्री मोदी के संकल्प सिद्धि से स्वच्छ सिद्धि विषय पर हुई रचनात्मक निबंध प्रतियोगिता में संपूर्ण देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर पुरोहित को सम्मानित किया गया था। रेणूका पुरोहित ने इस अवसर पर कहा कि विद्यालय जीवन का व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान होता है। इस विद्यालय में अध्ययन के साथ-साथ जीवन मूल्यों की भी शिक्षा दी जाती है। समाज में संस्कारों की छवि से ही पहचान बनती है। यहां की आचार्यों ने मां के समान प्रेरित व संस्कारित किया। विद्यालय में पढऩे वाले सभी भाइयों को सदैव अपने गुरुजनों के प्रति आदर भाव बनाए रखना चाहिए। स्वछता का प्रथम संस्कार इसी विद्यालय से उन्होंने प्राप्त किया और यह संस्कार आज भी हमारे अंदर विद्यमान है। हम स्वयं सजग बने हुए संकल्पवान बनकर स्वच्छता अभियान को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और अपने देश को विश्व स्तर पर प्रथम बनाने का प्रयास करें। इस अवसर पर चंद्रकला, विजयलक्ष्मी, मीनाक्षी शर्मा, अंजू मारु आदि मौजूद थे।

भारत को जानो के परिणाम घोषित,आरती, आयुषी, लोकेश व अभय रहे प्रथम
नागौर. भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय प्रकल्प भारत को जानो सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का द्वितीय चरण प्रश्न मंच के रूप में शनिवार को माहेश्वरी पंचायत पोल में हुआ। कार्यक्रम में प्रतियोगिता के कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग में दस दलों ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग में विष्णु बाल निकेतन का प्रतिनिधित्व करते हुए आरती गौड़ व आयुषी ताड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि शारदा बाल निकेतन उच्च प्राथमिक भाग के अभिषेक सिद्ध व अमित डिडेल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में शारदा बाल निकेतन उच्च माध्यमिक के लोकेश पोटलिया व अभय डिडेल प्रथम स्थान पर रहे वहीं सरस्वती बाल निकेतन चेनार के मनोज टाक व मनीष जाटोलिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष उम्मेद सिंह राजपुरोहित, उपाध्यक्ष रामानुज मालाणी, प्रभारी शरद जोशी व राधेश्याम टाक, श्रवण मानधनिया, मेघराज राव व भैराराम सहित कई शिक्षक उपस्थित थे। प्रतियोगिता के प्रथम विजेता 15 अक्टूबर को सूरत गढ़ थर्मल में होने वाली प्रान्त स्तरीय प्रतियोगिता में नागौर शाखा का प्रतिनिधित्व करेंगे।