11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शक्ति संचय करने का पर्व है विजय दशमी

‘विजयादशमी शक्ति संचय का पर्व’, जोधियासी में निकला पथ संचलन  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Devendra Singh

•

Updated: 2 Oct 2017, 12:31 PM IST

Chinese goods should be boycotted

Chinese goods should be boycotted

नागौर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जोधियासी उपखंड की ओर से रविवार को जोधियासीके राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शस्त्र पूजन किया गया। तीतरी रामद्वारा के महंत गोपालदास महाराज के सानिध्य तथा जोधियासी सरपंच करण सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ। मुख्य वक्ता संघ बीकानेर विभाग के डॉ. बृजनंदन शृंगी ने कहा कि विजय दशमी शक्ति संचय करने का पर्व है। हिंदू समाज को भी शक्ति का संचार करना चाहिए। सज्जन व्यक्तियों की शक्ति के बिना इस देश का कोई भविष्य नहीं है। बिना शक्ति के कोई भी कार्य सम्भव नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वयंसेवक तथा हिंदू समाज के नागरिकों को संगठित होकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने का कार्य दैनिक शाखा के माध्यम से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कर रहा है। संघ की शाखा देश और समाज का कार्य करना तथा स्वयंसेवकों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य करती है। साथ ही उन्होंने चीनी वस्तुओं का बहिष्कार करने, स्वच्छता अभियान व पर्यावरण की दृष्टि से सभी को एक-एक पौधा लगाने का आग्रह किया। उन्होंने इजरायल का उदाहरण देकर स्वयं सेवकों को बताया कि इजरायल के लोग २०० वर्षों तक पूरे विश्व में इधर-उधर भटकते रहे और अपने दृढ ईच्छा शक्ति के बल पर आज इजरायल पूरे विश्व में ताकत के साथ खड़ा है। इसलिए प्रत्येक स्वयं सेवकों तथा हिन्दू समाज के नागरिकों को संगठित होकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने का काम संघ कर रहा है। शस्त्र पूजन के बाद स्वयं सेवकों ने पथ संचलन निकाला। बंजारों का मोहल्ला, नायक बस्ती, मुख्य बस स्टैंड, सुथारों का मोहल्ला राजपूतों का बास होते हुए हनुमानजी के मंदिर पर संपन्न हुआ। पथ संचलन का रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। घोषवादन के साथ कदम से कदम मिलाकर स्वयंसेवकों ने संचलन निकाला। अवसर पर नागौर जिला प्रमुख उमेद सिंह राठौड़, प्रचार प्रमुख अजय शर्मा, सेवा प्रमुख भवानी सिंह राठौड़, तहसील सेवा प्रमुख मदन राम धूंधवाल, तहसील संपर्क प्रमुख मनरूप भादू, ग्राम पंचायत जोधियासी के उप सरपंच घेवरराम मगसिंह, पूर्व सरपंच सवाई सिंह सहित अनेक नागरिक और स्वयं सेवक उपस्थित थे।