ब्यूटी पार्लर व बाजारों में रही रौनक
करवा चौथ को लेकर महिलाएं पिछले कई दिनों से इसकी तैयारियों में जुटी रही। जिसमें उन्होंने साडिय़ां, मैङ्क्षचग चूडिय़ा व अन्य सौन्दर्य प्रसाधन आइटमों की जमकर खरीदारी की। करवा चौथ को लेकर वो महिलाएं सबसे ज्यादा उत्साहित नजर आईं जिनकी शादी की यह पहली करवा चौथ है। इधर, त्योहारी सीजन व करवा चौथ को लेकर बाजारों में काफी रौनक देखने को मिल रही है। शहर के बाजारों में चूडिय़ां, रंग-बिरंगी डिजायनर साडिय़ों के साथ-साथ लाख से बनी चूडिय़ों की मांग ज्यादा दिखाई दी। करवा चौथ के दिन सजने-संवरने के लिए शहर में विभिन्न ब्यूटी पार्लर की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ देखने को मिली।