नागौर

घुमावदार मोड़ पर भीषण टक्कर के बाद वाहन का हुआ ये हाल, देखने वाले सहमे

एक ट्रेलर से भिड़ंत के बाद एक डंपर पलट गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि डम्पर का एक और ट्रेलर के तीन टायर ब्लास्ट हो गए, जबकि ट्रेलर के 4 टायर निकल कर अलग हो गए।
2 min read
• •
Updated: 4 Feb 2023, 7:51 PM IST
nagaur_accident.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/नागौर/रेण। राष्ट्रीय राजमार्ग 58 को-ऑपरेटिव मैदान के पास पर एक ट्रेलर से भिड़ंत के बाद एक डंपर पलट गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि डम्पर का एक और ट्रेलर के तीन टायर ब्लास्ट हो गए, जबकि ट्रेलर के 4 टायर निकल कर अलग हो गए। रेण गांव से गुजर रहे एनएच- 58 पर शाम को मूंडवा अंबुजा प्लांट से आ रहा सीमेंट से भरा एक ट्रेलर और मेड़ता से निम्बी की तरफ जा रहे एक डम्पर में घुमावदार मोड़ पर भीषण टक्कर हो गई। घटना शुक्रवार शाम की है।

इस टक्कर के बाद डम्पर के आगे का टायर ब्लास्ट हो गया, जबकि ट्रेलर के भी पीछे के तीन टायर ब्लास्ट हो गए। इतना ही नहीं ट्रेलर के 4 टायरों का एक सेट तो निकल कर अलग ही हो गया और सड़क पर दौड़ने लगा। गमीमत रही कि इस दौरान सामने से कोई दूसरा वाहन नहीं आ रहा था। दुर्घटना के बाद दोनों ही वाहन चालक मौके से भाग छूटे। सीमेंट के कट्टों से भरे ट्रेलर और बजरी से भरे डम्पर के बीच टक्कर के बाद डम्पर हाईटेंशन लाइन के पोल के पास ही पलट कर सड़क से नीचे गिर गया।

मात्र 1-2 फीट के फासले से हाईटेंशन लाइन का पोल चपेट में आने से बाल-बाल बचा। सामाजिक कार्यकर्ता शंकरलाल भादू ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में चौकी प्रभारी रामप्रकाश माली भी पहुंच गए। सभी ने पहले रोड से सीमेंट के कट्टे साइड़ में करवाकर आवागमन शुरू करवाया मगर फिर भी क्षतिग्रस्त ट्रेलर सड़क के बीच फंसा होने से दोपहर तक जाम लगता रहा, जिसे स्थानीय लोग मदद करके खुलवाते रहे।

Published on: