8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर की दोस्ती, एक दिन लड़की ले गई फ्लैट पर, इसके बाद जो हुआ

एक युवक को युवती ने इंस्टाग्राम पर संदेश भेजकर दोस्ती की। युवती ने खुद को मुसीबत में फंसा हुआ बताकर पीड़ित युवक से 21 जनवरी 2023 को ऑन लाइन पांच हजार रुपए ले लिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चित्तौड़गढ़

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 31 Jan 2023, 2:15 PM IST

chittorgarh_honey_trap.jpg

चित्तौडग़ढ़। कोतवाली पुलिस ने युवक को बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 15 लाख की मांग कर हनीट्रेप के मामले में सोमवार शाम को युवती समेत जनों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि चित्तौडग़ढ़ निवासी एक युवक को युवती ने इंस्टाग्राम पर संदेश भेजकर दोस्ती की।

युवती ने खुद को मुसीबत में फंसा हुआ बताकर पीड़ित युवक से 21 जनवरी 2023 को ऑन लाइन पांच हजार रुपए ले लिए। इसके बाद युवती निरंतर मैसेज करती रही। युवक किसी काम से अजमेर गया तो वहां उसकी मुलाकात 28 जनवरी 2023 को आशा माली नामक युवती से हुई।

यह भी पढ़ें : बड़े भाई सूरज की मौत, सदमे में अगले दिन जुड़वां भाई चांद ने भी छोड़ दी दुनिया

पीड़ित युवक ने कोतवाली में दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि आशा उसे अपने माता-पिता से मिलवाने की बात कहते हुए एक फ्लैट पर ले गई। वहां चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर परिवादी को बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके साथ क्या हुआ, इस बारे में उसे पता नहीं चला।

करीब तीन घंटे बाद होश आया तो युवती उसे अस्पताल ले जाने की बात कहने लगी, लेकिन परिवादी वहां से चित्तौडग़ढ़ रवाना हो गया। 29 जनवरी को आरोपी महिला बार-बार फोन पर बात करने को कह रही थी। इसी दिन शाम चार बजे उसे चित्तौडग़ढ़ में कलक्ट्रेट चौराहे पर मिलने के लिए बुलाया। युवक वहां पहुंचा तो आरोपी युवती के साथ पप्पू बंजारा नामक व्यक्ति भी था। उसने बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर 15 लाख की मांग की।

यह भी पढ़ें : अस्पताल की छत पर महिला स्टाफ और साहब ने किया फिल्मी गीतों पर डांस, वीडियो हुए वायरल

आरोपियों ने पीड़ित युवक के बेहोशी की हालत में फोटो भी खींच लिए थे। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण दर्ज किया। कोतवाली प्रभारी विक्रमसिंह के नेतृत्व में टीम ने मामले में लोहागल, अजमेर निवासी आशा माली व उसके सहयोगी बागरिया बस्ती आजाद नगर अजमेर निवासी भगतसिंह उर्फ पप्पू बंजारा को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपियो से पूछताछ कर रही है।