8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अस्पताल की छत पर महिला स्टाफ और साहब ने किया फिल्मी गीतों पर डांस, वीडियो हुए वायरल

सरकारी अस्पताल की छत पर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर टेंट लगाकर की गई पार्टी और उसमें कुछ महिला कार्मिकों के साथ चिकित्साधिकारी के डांस के वीडियो वायरल हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 31 Jan 2023, 1:02 PM IST

ajmer_dance.jpg

चन्द्र प्रकाश जोशी/अजमेर। सरकारी अस्पताल की छत पर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर टेंट लगाकर की गई पार्टी और उसमें कुछ महिला कार्मिकों के साथ चिकित्साधिकारी के डांस के वीडियो वायरल हुए हैं। पार्टी में फिल्मी गीतों पर महिलाओं के साथ ‘साहब’ के ठुमके की भी क्षेत्र में काफी चर्चा है।

जिले के मसूदा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) भवन की छत पर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी के साथ अस्पताल के कुछ कार्मिकों ने पार्टी की। कुछ महिला एवं पुरुष कार्मिकों ने फिल्मी गीतों पर देर रात्रि तक डांस किया। आस-पास आबादी क्षेत्र होने के बावजूद संगीत बजता रहा, वहीं नीचे खाने आदि की व्यवस्था की गई।

इन फिल्मी गीतों पर थिरके
लाम्बा-लाम्बा घूंघट काहे को डाला...क्या कर आई.., तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त, नहीं तुझको कोई होश- होश...। सपनों में मिलता है मुंडा मेरा सपनो... लाली की गोदी में... ओ बालमा.., तेरा करूं गिन-गिन के इंतजार... गीत पर नृत्य किया।

कार्मिकों ने ओढ़ ली अस्पताल की सफेद चद्दर

लाम्बा-लाम्बा घूंघट गाने पर कुछ पुरुष कार्मिकों ने अस्पताल में बेड की सफेद चद्दर ओढ़कर नृत्य किया। गानों के बोल के अनुसार ही कार्मिकों ने नृत्य किया। वीडियो भी ऐसे बनाए गए हैं, ताकि किरदार साफ नजर आ सके।

अस्पताल में मरीज भर्ती, ऊपर पार्टी
सीएचसी भवन की छत पर जहां आयोजन हो रहा था, वहीं नीचे वार्ड में मरीज भी भर्ती थे। सरकारी अस्पताल के भवन में फिल्मी गीतों पर नृत्य करने में नियमों को भी ताक में रख दिया गया।

यह भी पढ़ें : बड़े भाई सूरज की मौत, सदमे में अगले दिन जुड़वां भाई चांद ने भी छोड़ दी दुनिया

इनका कहना है...
गणतंत्र दिवस पर झांकी की तैयारी कर रहे थे। झांकी के किरदार थे, जो वहां रुके। नृत्य भी किया था। खाने की व्यवस्था भी की थी।
- डॉ. शैलेन्द्र लाखन, बीसीएमओ, मसूदा