पत्रिका न्यूज नेटवर्क/बारां/सीसवाली। भटवाड़ा में पति-पत्नी के बीच होने वाली तकरार घर की चारदीवारी से निकलकर थाने तक पहुंच गई, लेकिन सीसवाली थानाधिकारी उत्तम सिंह की सूझबूझ से परिवार टूटने से बच गया। भटवाड़ा निवासी सत्यनारायण ने अपनी पत्नी और बेटे को 8 माह से पीहर छोड़ रखा था। आपसी मनमुटाव के चलते साथ रखने को राजी नहीं था। लेकिन पीहर रायथल में रह रही सुगना ने जब थाने में परिवाद दिया। तब पुलिस हरकत में आई।