नागौर

Nagaur Nagar Parishad Result : नागौर में निर्दलीय बने किंगमेकर, 60 वार्ड में 23 जीते, जानें BJP, कांग्रेस की सीटें

Nagaur Nagar Parishad Result : नागौर नगर परिषद की मतगणना के साथ जैसे जैसे रिजल्ट आने लगे तो भाजपा और कांग्रेस अवाक रह गए। उधर निर्दलीयों ने मौज बांध दी। 60 वार्डों की मतगणना में 23 वार्ड में निर्दलीयों ने जीत दर्ज कराकर सबको चौंका दिया है।
2 min read
nagaur nagar parishad result independents kingmaker know bjp congres seat
Nagaur Nagar Parishad Result : प्रतीकात्मक फोटो, एआइ से बनाया है।

Nagaur Nagar Parishad Result : नागौर नगर परिषद के 60 वार्डों की मतगणना बीआर मिर्धा राजकीय महाविद्यालय में सोमवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई। मतगणना के साथ जैसे-जैसे रिजल्ट आने लगे तो भाजपा और कांग्रेस अवाक रह गए। उधर निर्दलीयों ने मौज बांध दी। इस बार के चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। 60 वार्डों की मतगणना में 23 वार्ड में निर्दलीयों ने जीत दर्ज कराकर सबको चौंका दिया। भाजपा 21, कांग्रेस 15 और आरएलपी ने 1 वार्ड में जीत का परचम फहराया। इस रिजल्ट के आधार पर अब बोर्ड बनाने में निर्दलीयों का बड़ा रोल रहेगा।

निर्दलीय प्रत्याशी ने 4 वोटों के अंतर से भाजपा-कांग्रेस को हराया

नागौर नगर परिषद की मतगणना में कई उम्मीदवारों ने कड़े मुकाबले में जीत दर्ज की। वार्ड 25 में निर्दलीय प्रत्याशी यासिन ने 4 वोटों के अंतर से भाजपा के विक्रम और कांग्रेस के मोहम्मद सदीक को हरा दिया। इसके बाद वार्ड 5 में भाजपा के दिलीप ने कांग्रेस के जितेंद्र पर 5 वोटों से जीत दर्ज की। वार्ड 16 में निर्दलीय प्रत्याशी रोहित सोनी 13 वोट, वार्ड 27 में कांग्रेस के साहरूख खान ने 13 वोट और वार्ड 26 में निर्दलीय प्रत्याशी तौफिक खान ने 16 वोट के अंतर से जीत दर्ज की। वार्ड 60 में निर्दलीय प्रत्याशी गोविन्द कड़वा ने 926 वोटों से भाजपा के दीनानाथ और कांग्रेस के कैलाश पर जीत दर्ज की। नागौर में कांग्रेस ने 60 में से 46 वार्डों में टिकट दिए थे, जबकि भाजपा ने 49 वार्डों में प्रत्याशी उतारे थे। नागौर नगर परिषद के लिए 9 सितंबर को मतदान हुआ था। कुल 84.14 फीसद मतदान दर्ज हुआ था।

दो पूर्व सभापति को निर्दलीय ने हराया

वार्ड 15 में बेहद रोचक मुकाबला देखने को मिला। पूर्व सभापति मीतू बोथरा निर्दलीय और नीतू तोलावत भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ीं। यहां पर निर्दलीय नीलम पुरोहित ने जीत परचम लहराया।

मामा की नाराजगी के बावजूद भांजा जीता

मामा की नाराजगी भांजे की जीत में रोड़ा नहीं बन सकी। वार्ड 10 में पूर्व सभापति कृपाराम सोलंकी के बेटे प्रवीण सोलंकी ने कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की। प्रवीण के मामा व पूर्व सभापति मागीलाल भाटी को कांग्रेस का टिकट नहीं मिला था। नाराज होकर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी का समर्थन किया, बावजूद इसके प्रवीण विजयी हुए।

वार्ड 22 में सास-बहू का मुकाबला

वार्ड 22 में कांग्रेस की मुन्नी सोलंकी और उनकी दो बहुएं बेबी सोलंकी व रेखा सोलंकी निर्दलीय प्रत्याशी थीं। तीनों हार गईं। निर्दलीय रेशमा सोलंकी विजयी रहीं।

नागौर नगर परिषद के 60 वार्डों का रिजल्ट, देखें कौन जीता कौन हारा

वार्डभाजपाकांग्रेसRLPकौन जीते
1अविनाशटीकूरामटीकूरामभजनसिंह (निर्दलीय)
2पपुड़ीजेतादेवीकमलाभाजपा
3नेमीचंदओमप्रकाशभाजपा
4मंजूभाजपा
5दिलीपजितेंद्रभाजपा
6विशालअनिलदिनाराममनोहर सिंह (निर्दलीय)
7रामनिवास सांखलागोरी शंकरस्वरूप सिंहधनराज सैन (निर्दलीय)
8राम ज्योतिभाजपा
9रघुवीरभाजपा
10देवकिशनप्रवीण सोलंकीकांग्रेस
11मंजूप्रेरणासुनीता (निर्दलीय)
12लालचंदराजूRLP
13दामोदर कंसाराअब्दुल वाजिदभाजपा
14राकेश सेनमहेश कुमार (निर्दलीय)
15नीतू तोलावतसुनीतानीलम पुरोहित (निर्दलीय)
16यतीराजसचिनरोहित सोनी (निर्दलीय)
17रमाललिताभाजपा
18राजारामभाजपा
19डिंपलमंजूकांग्रेस
20सदाकत अलीकांग्रेस
21आयशा लोधीमिस्बाह बानोकांग्रेस
22ट्विंकल रामावतमुन्नी देवीरेशमा सोलंकी (निर्दलीय)
23प्रमोदपिंकी जैननेमीचंदहामिद (निर्दलीय)
24ओमप्रकाशभाजपा
25विक्रममोहम्मद सदीकयासीन (निर्दलीय)
26पदमचंदतौफीक खान (निर्दलीय)
27ओमप्रकाशशाहरुख खानकांग्रेस
28हरिरामअनिल भार्गवभाजपा
29शिवकुमारमनीष प्रजापतभाजपा
30ललित किशोरसोहनलाललालचंद भाटी (निर्दलीय)
31रुकमागंगापप्पीभाजपा
32लासा देवीसीमाशारदाभाजपा
33संतोषललिताभाजपा
34पन्नालालविजय सांखलाभाजपा
35रामकुमारधापूदेवेंद्र इनानियाभाजपा
36कुसुम लताज्योतिकर्मा देवीभाजपा
37जगदीशजितेंद्रसिंहइकबालघेवरचन्द चोहान (निर्दलीय)
38अख्तर अलीमोहम्मद अलीमोहम्मद सईदअजीजुद्दीन (निर्दलीय)
39दीपक सैनीकांग्रेस
40सितारा बानोकांग्रेस
41इंसाफ अलीशरीफ कुरैशीमैनुद्दीनकांग्रेस
42कमलेशपांचीपार्वती देवी (निर्दलीय)
43छगनारामधर्मेंद्रभाजपा
44संजूकांग्रेस
45फूलचंदराजेंद्रसिंहभाजपा
46प्रहलादकांग्रेस
47मुकेशचांद मोहम्मदकांग्रेस
48इंद्राप्रीति अरोड़ा (निर्दलीय)
49रजिया बानोशबनम (निर्दलीय)
50विजय कुमारसिराजुद्दीन (निर्दलीय)
51इकबालकांग्रेस
52जेनारामजगदीशसुरेश (निर्दलीय)
53कैलाशीननूडीकांग्रेस
54रामनिवासचेनाराम (निर्दलीय)
55उसमान खां (निर्दलीय)
56मोहम्मद हारुनहमीदन बानोकांग्रेस
57आरिफा बानोशबाना बानोकांग्रेस
58गुलाबचंदभाजपा
59सुनील गहलोतमनीष कच्छवाह (निर्दलीय)
60दीनानाथकैलाशगोविंद कड़वा (निर्दलीय)