नागौर

VIRAL VIDEO: नोटों की गड्डियों के साथ लक्ष्मी पूजन, नागौर के शराब ठेकेदार का अनोखा अंदाज, बताई इस ख़ास पूजन की दिलचस्प वजह

Nagaur Viral Video: नागौर में शराब ठेकेदार सुभाष का नोटों की गड्डियों के साथ लक्ष्मी पूजन करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। जानिए क्या है वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई।
2 min read
• •
Updated: 11 Nov 2026, 10:12 AM IST
nagour liquor contractor worships currency bundles on diwali viral video rajasthan
नोटों की गड्डियों के साथ पूजन करते सुभाष - Image Source : Social Media

राजस्थान के नागौर जिले से दीपावली के अवसर का एक दिलचस्प और चर्चा का विषय बना हुआ मामला सामने आया है। जिले में एक शराब ठेकेदार द्वारा लक्ष्मी पूजन के दौरान नोटों की गड्डियों के साथ पूजा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, नागौर के एक शराब ठेकेदार और पेट्रोल पंप संचालक सुभाष ने दीपावली की रात लक्ष्मी पूजन के दौरान अपने घर पर एक अनूठा अनुष्ठान किया। पूजन के दौरान उनके सामने नोटों की गड्डियों के बड़े-बड़े बंडल रखे हुए थे, जिनकी वे विधि-विधान से पूजा करते नजर आए।

इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो और तस्वीरें किसी और ने नहीं, बल्कि खुद ठेकेदार सुभाष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किए थे, जो देखते ही देखते वायरल हो गए।

बैंक बंद होने से जमा हो गया था कैश

वीडियो वायरल होने और लोगों के सवाल उठाने के बाद ठेकेदार सुभाष ने अपनी सफाई में इसका कारण भी बताया है। सुभाष का कहना है कि उनके शराब के ठेके और पेट्रोल पंप संचालित हैं। दीपावली के दौरान लगातार दो दिन तक बैंक बंद रहने के कारण उनके व्यापारिक प्रतिष्ठानों की भारी-भरकम नकदी घर पर ही एकत्रित हो गई थी।

उनका कहना है कि हिंदू संस्कृति में दीपावली पर माता लक्ष्मी के पूजन के दौरान घर या व्यापार में मौजूद नकदी की पूजा करने की परंपरा रही है। उन्होंने इसी सामान्य परंपरा के तहत फोटो और वीडियो बनाए और आम सोशल मीडिया पोस्ट की तरह इन्हें साझा कर दिया।

भले ही इसे पारंपरिक या व्यावसायिक मजबूरी बताया जा रहा हो, लेकिन सोशल मीडिया पर नोटों के बंडलों के साथ पूजा करने का यह वीडियो इन दिनों नागौर सहित पूरे राजस्थान में चर्चा का हॉट टॉपिक बना हुआ है।

Updated on:
11 Nov 2026, 10:12 AM IST
Published on: