नागौर

Nagaur News : राजस्थान के बावरला गांव की शादी बनी मिसाल, दूल्हे ने सिर्फ 11 रुपए नेग लेकर निभाई रस्म

Nagaur News : नागौर जिले के बावरला गांव में दाधीच समाज की अनुकरणीय पहल। विवाह समारोह में वर पक्ष ने मात्र 11 रुपए की नेग स्वीकार कर सादगी और संस्कारों की मिसाल पेश की।
less than 1 minute read
Rajasthan Nagaur Bawarla village wedding set example with groom accepting only 11 rupees as a gift
दहेज मुक्त समाज की दिशा में सशक्त संदेश। फोटो पत्रिका

Nagaur News : नागौर जिले के बावरला गांव में दाधीच समाज की ओर से अनुकरणीय पहल करते हुए दहेज मुक्त समाज की दिशा में सशक्त संदेश दिया। विवाह समारोह में वर पक्ष ने टीके की पूरी राशि सहित अन्य सभी उपहार लौटाते हुए मात्र 11 रुपए की नेग स्वीकार कर सादगी और संस्कारों की मिसाल पेश की।

दाधीच समाज सेवा समिति के प्रवक्ता प्रेम शंकर आचार्य ने बताया कि समिति की ओर से महापंचायत आयोजित कर सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया था।

समिति के आह्वान पर बावरला गांव के दाधीच करेशिया परिवार ने जारोड़ा (मेड़ता) गांव में आयोजित विवाह समारोह में वधू पक्ष की ओर से दी गई टीके की राशि और अन्य उपहार सामग्री ससम्मान लौटा दीं।

केवल 11 रुपए की नेग लेकर विवाह की रस्म पूरी की

दूल्हे सचिन करेशिया ने विनम्रता के साथ केवल 11 रुपए की नेग लेकर विवाह की रस्म पूरी की। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष पवन आसोपा सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Updated on:
22 Feb 2026 08:56 am
Published on:
22 Feb 2026 08:56 am