नागौर

बच्चों का ज्ञान बढ़ा रही पुस्तकें, महिलाओं को लुभ रहे आभूषण

पत्रिका की मीडिया पार्टनर्शिप में आयोजित किया जा रहा मेगा टे्रड फेयर  

2 min read
Sep 23, 2017
running MegaTrad Fair in patrika Partnership

नागौर. शहर के मानासर स्थित पशु प्रदर्शनी स्थल पर राजस्थान पत्रिका की मीडिया पार्टनरशिप में पत्रिका मेगा टे्रड फेयर में शुक्रवार को रेडीमेड गॉरमेंट्स, आभूषण व घडिय़ों की दुकानों पर भीड़ रही।
पत्रिका मेगा ट्रेड फेयर में गुजरात से आए किचन वेयर, धार्मिक किताबों की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ रही। धार्मिक किताबों में रामचरित्र मानस, शिव पुराण, भागवत गीता, बच्चों के लिए बाल पोथी, अग्रेजी पट्टी, युवाओं के लिए गोदान, अग्नि की उडाऩ, जीत आपकी, करंट जीके, सामान्य ज्ञान के साथ ही महिलाओं के लिए मेहंदी की किताब, ब्यूटी पार्लर, खाना- खजाना, अचार आदि उत्पादों की जमकर खरीद हुई। इसके अलावा बालाजी की ओर से वैफर्स, चिप्स, कुरकुरे, नमकीन, मुरमुरे, भुजिया आदि का बच्चे लुफ्त उठाते रहे।

गणपति की अराधना
शहर के मानासर स्थित पशु प्रदर्शनी स्थल पर राजस्थान पत्रिका की मीडिया पार्टनशिप में चल रहे पत्रिका मेगा टे्रड फेयर में खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है। मेले में लगी चावल के दानों पर लिखे वाले नाम को देखकर लोग अचरज में नजर आए। इसके लिए लोगों में होड़ लगी रही। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष उम्मेदसिंह राजपुरोहित, विश्व हिन्दू परिषद के जिला मंत्री पुखराज सांखला, विहिप के नगर अध्यक्ष प्रतापसिंह राजपुरोहित, बजरंग दल के नगर संयोजक अनिल पारीक, खेल प्रशिक्षक भंवराराम सियाग, जांगू न्यूज एजेन्सी के भंवरलाल जांगू ने पूजा की। पण्डित ताराचंद ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजा करवाई।

ये भी पढ़ें

फूल से चेहरों को हम मुरझाने नहीं देंगे….

शहरवासियों का कहना है
मेले में इस बार अंदर लाईट डेकोरेशन शानदार है। फव्वारे की तारीफ जितनी की जाए उतनी कम है। परिवार के साथ आकर अच्छा लगा।

विजय लक्ष्मी कविया,
मेले में ब्रांडेड जूते, टी शर्ट आसानी के साथ व उचित दरों पर मिल रहे हैं। मेले में सभी तरह की वैराइटी मिलने के कारण लोगों को मेला ज्याद लुभा रहा है।

महेन्द्र पंवार
बच्चों को मेले में मारवाड़ी आईसक्रिम, चाट, डोसा, ब्रांडेड बेल्ट, बच्चों के लिए बैलून आदि लुभा रहे हैं। मेले में जाने वालों की सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाना भी अच्छा लगा।

ये भी पढ़ें

नागौर के मिर्धा कॉलेज ने प्रदेश में सबसे पहले किया ये काम?
Published on:
23 Sept 2017 11:03 am
Also Read
View All