नागौर

नागौर के मांगलोद गांव में सरपंच की बहू ने की आत्महत्या, पीहर पक्ष ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप

नागौर जिले के रोल थाना क्षेत्र में एक महिला ने आत्महत्या कर लिया। महिला का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। पीहर पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Oct 2025, 11:12 AM IST
Sarpanch Bahu committed suicide
मृतका सविता (फोटो- पत्रिका)

रोल (नागौर): रोल थाना क्षेत्र के मांगलोद गांव में रविवार को एक विवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। मृतका की पहचान सविता के रूप में हुई, जो सरपंच महिपाल थालौड़ की बहू थी। सविता की शादी करीब एक साल पहले हुई थी।


बता दें कि घटना की सूचना पर रोल थानाधिकारी राधाकिशन मीणा, जायल सीओ खेमाराम बिजारणिया और एसडीएम रजत मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को जायल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, बाद में पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया की गई।


प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। हालांकि, पीहर पक्ष ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


मृतका के पिता भंवरलाल ने रिपोर्ट में बताया कि विवाह के बाद से ही सविता को उसका पति नितिन, सास लक्ष्मी देवी और ससुर महिपाल दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। सविता ने कई बार अपने मायके फोन कर बताया था कि ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करते हैं और मानसिक रूप से परेशान करते हैं।


परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने सविता की हत्या कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है। उन्होंने पति नितिन, सास लक्ष्मी देवी और ससुर महिपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रोल थानाधिकारी मीणा ने बताया कि पीहर पक्ष की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।


सूत्रों के मुताबिक, सरपंच के पुत्र और उसकी पत्नी के बीच संबंध कुछ ठीक नहीं थे। इस कारण से यह मामला हुआ है। बीते कई महीने से सविता और नितिन पति-पत्नी की तरह नहीं रह रहे थे।

Updated on:
20 Oct 2025, 11:12 AM IST
Published on: