नागौर

नागौर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो सगी बहनों की मौत

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 पर सुरपालिया-खाबड़ियाना गांव के पास सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगी बहनों की मौत हो गई। दोपहर में अनियंत्रित टैंकर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी।

2 min read
Mar 09, 2026
तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी को मारी टक्कर: फोटो पत्रिका

डेह (नागौर)। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 पर सुरपालिया-खाबड़ियाना गांव के पास सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगी बहनों की मौत हो गई। दोपहर में अनियंत्रित टैंकर ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी। इससे स्कूटी सवार दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दोनों का दम टूट गया। दोनों बहनें नागौर में निजी बैंक में काम करती थीं और घटना के समय होमलोन के संबंध में मौका निरीक्षण करने ग्राहक के यहां जा रही थीं।

पुलिस के अनुसार मृतका बागरासर गांव की निवासी केसरीराम जाट की दो पुत्रियां सुमन (25) व निरमा (24) नागौर के एक निजी बैंक के फाइनेंस विभाग में कार्यरत थीं। सोमवार को दोनों होम लोन संबंधी काम के सिलसिले में ग्राहक से मिलने स्कूटी पर खाबड़ियाना गांव की तरफ जा रही थीं।

ये भी पढ़ें

करौली: बेकाबू जीप पुल की रेलिंग तोड़ 30 फीट नीचे सूखी नदी में गिरी, एक की मौत, दूसरा घायल

स्कूटी के उड़े परखच्चे

इस दौरान सुरपालिया-खाबड़ियाना के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से आए टैंकर ने उनकी स्कूटी को चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और दोनों बहनें उछलकर दूर जा गिरीं। हादसे की सूचना मिलने पर सुरपालिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायल बहनों को तुरंत डेह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

चार भाइयों की लाड़ली बहनें

हृदयविदारक हादसे की सूचना फैलते ही बागरासर गांव में शोक की लहर छा गई। सुमन और निरमा चार भाइयों की काफी लाड़ली थीं। सुमन की शादी हो चुकी थी, लेकिन फिलहाल गौणा नहीं हुआ था। अकस्मात परिवार की दो बेटियों के इस तरह दुनिया से जाने से परिवार काफी सदमें में हैं। मृतका के भाई नेमाराम ने सुरपालिया थाने में रिपोर्ट देकर अज्ञात टैंकर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

ये भी पढ़ें

Pali Murder: घर आने से रोकता था प्रेमिका का बच्चा, सिरफिरे आशिक ने मासूम को दी दर्दनाक मौत, जंगल में मिली लाश

Published on:
09 Mar 2026 07:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर