सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का पर्व उत्साह से मनाया, चौथ माता की कथा सुनी, किया चांद का दीदार
नागौर. जिलेभर में रविवार को करवा चौथ का पर्व उत्साह से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने सुहाग की लम्बी आयु के लिए व्रत रखा। शाम को सोलह शृंगार कर चौथ माता की कथा सुनी। माता की पूजाकर सुहाग के दीर्घायु की कामना की। पूजा के बाद चन्द्रा को अघ्र्य देकर छलनी में से चांद का दीदार किया और पति के हाथ से जल पीकर व्रत खोला। जिन सुहगिनों के पति काम के सिलसिले में बाहर गए थे उन्होंने टेक्नोलॉजी का सहरा लेकर वीडियो कॉलिंग के जरिये पति का चेहरा देखकर व्रत खोला। करवा चौथ पर्व को लेकर पूरे दिन महिलाओं में उत्साह बना रहा। पतियों ने पत्नियों को तरह-तरह के उपहार भेंट किए।
आयोजित की प्रतियोगिताएं
मानासर स्थित करणी माता मंदिर में करवा चौथ के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। मेहंदी , रंगोली व थाल सजाओ प्रतियोगिता में महिलाओं बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इसके अलावा शहर के गोपीनाथ मंदिर, बंशीवाला मंदिर, भूतनाथ मंदिर सहित कई अन्य मंदिरों में सुहागिनों ने सामूहिक रूप से चौथ माता की कथा सुन कर पूजा-अर्चना की।
कुचेरा. कस्बे सहित आस पास के ग्रामीण क्षेत्र में पति की लम्बी उम्र की कामना का पर्व करवा चौथ उत्साह से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखकर अपने पति की लम्बी उम्र की कामना की। कथा सुनकर चन्द्र दर्शन के बाद पति की पूजा कर दीर्घायु की कामना की।
संखवास. कस्बे में रविवार को पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा व पारंपरिक परिधानों, आभूषणों से सजधज कर शाम को चौथ माता का पूजन किया। बाजार में खरीददारी के के लिए महिलाओं की भीड़ रही। महिलाओं ने शाम को चंद्रमा को अघ्र्य दिया। पति के हाथ से पानी पीकर और निवाला खाकर उपवास खोला है।
दधवाडा. महिलाओं ने रविवार शाम को उत्साह से पति करवा चौथ का पर्व मनाया। सुहागिन महिलाओं ने व्रत रखा। भगवान गणेश व माता पार्वती की पूजा की। शाम को चंद्रोदय के बाद पति के हाथों जलग्रहण कर व्रत खोला। इसे लेकर दधवाडा कस्बे सहित आस-पास के गांव गागुडा सिराधना नोखा चांदावता रोल चांदावता गागुडा शिव दधवाड़ी चोपड़ा की ढाणी में भी कई महिलाओं ने शाम के समय एक साथ पूजा-अर्चना की।
डेह. कस्बे में रविवार को महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा और सुहाग की दीर्घायु की कामना की। सामुहिक रूप से कथा सुनकर रात्रि में चांद देख कर व्रत खोला। करवा चौथ को लेकर बाजार में पूजा के लिए तरह तरह के डिजाइनिंग थाल रंग बिरंगी चूडिय़ां आदि खरीदने में महिलाएं व्यस्त रही।
लाम्बा जाटान. कस्बे सहित आस पास के क्षेत्र में महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा। पति की लम्बी आयु की कामना की। पूरे दिन निराहार रहकर शाम को महिलाओं ने चौथ माता की कथा सुनी। पूजा-अर्चना के बाद रात्रि में चन्द्रमा व पति के दर्शन कर व्रत खोला।