नागौर

बीमार पोते से मिलने जा रही महिला की ट्रेन से कट कर मौत

बीमार पोते से मिलने जयपुर जा रही एक महिला की जोधपुर-इंदौर ट्रेन से गिरने पर पैर कटने मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह नावां रेलवे स्टेशन पर हुई।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Mar 2023, 12:32 PM IST
photo_6098003084237189957_x.jpg

नावां शहर(नागौर) @ पत्रिका. बीमार पोते से मिलने जयपुर जा रही एक महिला की जोधपुर-इंदौर ट्रेन से गिरने पर पैर कटने मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह नावां रेलवे स्टेशन पर हुई। नावां के पीपली बाजार निवासी सीता देवी (55) पत्नी संतोष पाराशर पोते की तबीयत खराब होने के कारण उससे मिलने जयपुर जा रही थी। वह जोधपुर- इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पहुंची।

ट्रेन स्टेशन से रवाना होने लगी, तभी अचानक ट्रेन में चढ़ते समय उसका संतुलन बिगड़ गया। इससे वह नीचे गिर पड़ी। वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गई। उसका एक पैर कट गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Published on: