नर्मदापुरम

Iran-Israel War के बीच दुबई में फंसे एमपी के सराफा कारोबारी के बेटा-बहू, मां ने लगाई भावुक गुहार

Iran-Israel War : ईरान से शुरु हुए अमेरिका-इजराइल के युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय उड़ाने रद्द कर दी गई हैं। ऐसे में दुबई घूमने गए बच्चें वहीं फंस गए हैं। इसपर इटारसी निवासी बच्चों की मां और गायिका अनीता खंडेलवाल ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है।
less than 1 minute read
Iran-Israel War
दुबई में फंसे एमपी के सराफा कारोबारी के बेटा-बहू (Photo Source- Patrika Input)

Iran-Israel War :मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी में रहने वाले सराफा कारोबारी सुनील खंडेलवाल और गायिका अनीता खंडेलवाल के बेटा-बहू और बेटी-दामाद भी अन्य सैकड़ों भारतीयों की ही तरह ईरान-इजराइल युद्ध के चलते दुबई से फ्लाइट कैंसिल होने के कारण वहां फंस गए हैं। इस संबंध में इटारसी में रहने वाली बच्चों की मां अनीता खंडेलवाल ने बताया कि, उनके बच्चे दुबई घूमने गए थे, इसी बीच युद्ध शुरु हो गया, जिसके चलते दुबई की उड़ाने निरस्त हो गई। ऐसे में उनके बच्चे विदेश में फंस गए हैं। उन्होंने इसपर चिंता जताते हुए भारत सरकार से अपने बच्चों के साथ देशभर के सभी भारतीय नागरिकों को सकुशल भारत वापस लाने की व्यवस्था करने की मांग की है।

अनीता खंडेलवाल ने कहा कि, लगभग डेढ़ साल पहले उनकी बेटी अपूर्वा खंडेलवाल का विवाह दुबई निवासी अंकित जैन के साथ हुआ था। इसी दौरान उनका बेटा कुशल खंडेलवाल और बहू राशि खंडेलवाल बेटी-दामाद से मिलने और घूमने के उद्देश्य से दुबई गए थे। दोनों 20 फरवरी को दुबई पहुंचे थे। 28 फरवरी को भारत लौटने के लिए फ्लाइट में सवार भी हो चुके थे। फ्लाइट टेक ऑफ होने ही वाली थी। उसी समय बेटे का कॉल आया कि, वे शाम 5.30 बजे भारत में लैंड करेंगे, लेकिन कुछ ही समय बाद जानकारी मिली कि, ईरान से युद्ध के चलते बिगड़े हालातों के मद्देनजर दुबई से कोई फ्लाइट टेक ऑफ नहीं कर सकेगी। इसी के चलते सभी फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं।

सरकार से मां की गुहार

अनीता ने कहा कि, इसके बाद से लगातार बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। उन्होंने भारत सरकार से विनम्र निवेदन किया है कि, ऐसी परिस्थितियों में वहां फंसे उनके बच्चों समेत सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित और सकुशल भारत वापस लाने की व्यवस्था की जाए।

Updated on:
02 Mar 2026 10:04 am
Published on:
02 Mar 2026 10:04 am