नर्मदापुरम

सावधान ! बिना डिस्प्ले 400 से 600 रुपए में बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, नर्मदापुरम कलेक्टर बोले- जांच कराएंगे

Pakistani fairness cream: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम गौरी नर्मदापुरम समेत मध्यप्रदेश के बाजार में खुलेआम बिक रही है। औषधि प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है ।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2026, 2:58 PM IST
पाकिस्तान की फेयरनेस क्रीम (Photo Source - Patrika)
पाकिस्तान की फेयरनेस क्रीम (Photo Source - Patrika)

Narmadapuram news: ऑपरेशन सिंदूर के बाद से पाकिस्तान के साथ व्यापार बंद कर दिया गया है लेकिन कॉस्मेटिक बाजार में चेहरा गोरा करने वाली मेड इन पाकिस्तान की फेयरनेस क्रीम गौरी ने घुसपैठ कर ली है। सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर यह क्रीम 400 से 600 रुपए में खुलेआम बिक रही है। इसके बाद भी जिले के औषधि प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी है। बाजार में इस क्रीम की आपूर्ति कहां से की जा रही है। यह सवाल बना हुआ है। मध्यप्रदेश में भोपाल के बाद अब नर्मदापुरम में भी ये क्रीम दुकानों पर बिक रही है।

मुख्य बाजार के सतरास्ता, न्यू जय स्तंभ सहित कई क्षेत्रों में महिलाओं के सौदर्य प्रसाधन की दुकानों पर दुकानदार इस पाकिस्तानी क्रीम को दुकान के डिसप्ले में नहीं रखते हैं लेकिन ग्राहकों की मांग पर तत्काल उपलब्ध करा रहे हैं। स्टॉक नहीं होने पर ग्राहक को एक दिन में क्रीम बुलवा दी जाती है। इसके अलावा ऑनलाइन शॉपिंग की कई बेवसाइटों पर पाकिस्तानी गौरी क्रीम बेची जा रही है। चेहरे पर तेजी से असर करने वाली पाकिस्तानी गौरी क्रीम की ब्रिक्री भी दूसरी क्रीम से अधिक हो रही है। मेड इन पाकिस्तान लिखा उत्पाद बाजार में लाने और आपूर्ति चेन को चलाने वालों को लेकर कारोबार संदिग्ध बना हुआ है। दुकानदार भी क्रम बेचते हैं। इसकी आपूर्ति कहां से होती है। इसका कोई जबाव नहीं दिया जाता है।

ब्यूटी पालर्स कर रहे पाकिस्तानी क्रीम का उपयोग

पाकिस्तानी क्रीम गौरी का इस्तेमाल गली, मोहल्लों में कई व्यूटी पार्लर भी करने लगे हैं। इसके लिए वे कॉस्मेटिक बाजार से थोक के दाम पर क्रीम का 5 से 10 बॉक्स का पूरा पैक खरीद रहे हैं। इसका उपयोग महिलाओं के फेसियल में किया जा रहा है।

जानिए क्या कहते हैं डर्मेटोकॉस्मेटोलॉजिस्ट

डर्मेटोकॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. सचिन वर्मा ने बताया कि फेयेरनेस क्रीम में 1 पीपीएम मरकरी होना चाहिए। इससे अधिक मरकरी वाली क्रीम के उपयोग से नर्वस सिस्टम पर विपरीत असर पढ़ता है। पाकिस्तानी क्रीम गौरी को महाराष्ट्र में इसलिए ही प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह कॉसमेटिक प्रोडक्ट है। इसलिए आसानी से मिल रहा है।

इनका कहना है…..

पाकिस्तानी क्रीम बाजार में बिक रही है तो इसकी जांच कराएंगे। इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी। - आशीष वशिष्ठ, कलेक्टर नर्मदापुरम
अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद भी मामले को देख लेते हैं।- डॉ नरसिंह गहलोत, सीएमएचओ नर्मदापुरम

Updated on:
13 Nov 2026, 2:58 PM IST
Published on: