7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पचमढ़ी में पहाड़ी पर दिखा बाघ! वीडियो तेजी से वायरल, हालही में बायसन के हमले से हुई है सैनिक की मौत

Pachmarhi Tiger Sighting : पचमढ़ी में आर्मी ट्रेनिंग सेंटर की बर्की कंपनी के पास पहाड़ी पर जंगली जानवर दिखाई देने का वीडियो वायरल हो रहा है। ट्रेनी सैनिक इसे बाघ बता रहे हैं, लेकिन दूरी अधिक होने से बाघ या तेंदुआ इसकी पुष्टि कर पाना संभव नहीं है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नर्मदापुरम

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 7 Nov 2026, 2:11 PM IST

Pachmarhi Tiger Sighting

पचमढ़ी में पहाड़ी पर दिखा जंगली जानवर (फोटो सोर्स: Patrika)

Narmadapuram News:मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में एक बार फिर जंगली वन्यजीव की मौजूदगी चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस स्टेशन रोड स्थित बर्की कंपनी (आर्मी ट्रेनिंग भर्ती कंपनी) के पास पहाड़ी पर एक जंगली जानवर दिखाई देने का वीडियो सामने आया है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल इस वीडियो को नीच स्थित आर्मी ट्रेनिंग सेंटर से बनाया गया है। वहीं, सैनिक वीडियो में नजर आ रहे जंगली जानवर को बाघ होने का दावा कर रहे हैं। हालांकि, दूरी अधिक होने के चलते वीडियो में दिख रहा जानवर बाग है या तेंदुआ, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पहाड़ी पर एक जंगली जानवर चढ़ता दिख रहा है। इसी दौरान तेज आवाज सुनाई देती है, जिसके बाद जानवर तेजी से पहाड़ी की ओर चढ़कर ऊपर की ओर चला जाता है और देखते ही देखते आंखों से ओझल हो जाता है। वहां मौजूद ट्रेनी सैनिक उसे देखकर बाघ होने की बात कहते सुनाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि, ये वीडियो सोशल मीडिया के अलग अलग माध्यमों पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानवर स्पष्ट रूप से न दिखाई देने के कारण कोई इसे बाघ मान रहा है तो कोई तेदुआ कह रहा है।

बाघ है या तेंदुआ, स्पष्ट नहीं

हालांकि, वीडियो में वन्यजीव काफी दूरी पर दिखाई दे रहा है। ऐसे में उसकी शारीरिक बनावट और अन्य विशेषताओं को स्पष्ट रूप से पहचान पाना मुश्किल है। फिलहाल यह पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो में दिखाई दे रहा जानवर बाघ है या तेंदुआ। वन विभाग की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही वन्यजीव की प्रजाति को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

कुछ दिन पहले बायसन के हमले से हुई थी सैनिक की मौत

गौरतलब है कि, कुछ दिन पहले पचमढ़ी स्थित आर्मी मिलिट्री हॉस्पिटल ग्राउंड के पास ही एक जंगली बायसन ने सैनिक पर हमला कर दिया था। हमले में सैनिक की मौत हो गई थी। इसके बाद अब आर्मी ट्रेनिंग सेंटर के पास जंगली जानवर दिखाई देने का वीडियो सामने आने से इलाके में वन्यजीवों की मौजूदगी से सैनिकों के साथ साथ पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।