10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

200 साल का हुआ बांद्राभान मेला, 22 नवंबर से उमड़ेगी 5 लाख श्रद्धालुओं की भीड़; जानिए क्यों खास है संगम स्नान

Bandrabhan Fair: नर्मदापुरम जिले के बांद्राभान पर लगेगा विश्व प्रसिद्ध मेला...। 200 वर्षों से लग रहा है नर्मदा और तवा नदी के संगम पर आस्था का मेला...। हर साल आते हैं पांच लाख से अधिक श्रद्धालु...। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान करने वालों को मिलता है मोक्ष...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नर्मदापुरम

•

image

Manish Gite

•

Updated: 10 Nov 2026, 1:33 PM IST

bandrabhan fair

bandrabhan fair- नर्मदा नदी और तवा नदी के संगम बांद्राभान में हर साल लगता है मेला। (फोटो पत्रिका)

Bandrabhan Fair: कार्तिक पूर्णिमा पर नर्मदा नदी और तवा नदी के संगम का विशेष स्थान है। यहां स्नान करने वाले के परिवार में सुख-शांति रहती है और उन्हें मोक्ष भी मिलता है। ऐसी मान्यता 200 वर्षों से चली आ रही है। इसी कामने के लिए यहां हर साल पांच लाख से अधिक श्रद्धालु आते हैं। इसी उपलक्ष्य में रेतीले घाट पर हर साल विश्व प्रसिद्ध मेले का आयोजन होता है।

नर्मदा नदी के दोनों तरफ कई आयोजन होते हैं। एक तरह सीहोर जिले की बुदनी तहसील की तरफ से बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं, वहीं नर्मदापुरम (होशंगाबाद) की तरफ से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस साल यह मेला 22 से 26 नवंबर तक चलेगा। इस मेले में 500 अस्थाई दुकानें लगती हैं। यहां पहुंचने के लिए इटारसी जंक्शन और नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन हैं, जो नर्मदापुरम जिले में है। जबकि नर्मदा नदी के दूसरी तरफ सीहोर जिले में बुदनी रेलवे स्टेशन है, जहां से भी बांद्राभान संगम पर पहुंचा जा सकता है।

क्या है मोक्ष प्राप्ति की कहानी

बुजुर्ग पंडित बताते हैं कि कार्तिक माह की पूर्णिमा को संगम क्षेत्र में स्नान का महत्व है। प्राचीन काल से मान्यताएं चली आ रही हैं कि श्री हरि के श्राप से महर्षि नारद का मुख बंदर की तरह दिखाई देने लगा था। नारदजी उनके श्राप से मुक्ति पाना चाहते थे। इस लिए नारद जी नर्मदा और तवा नदी के संगम पर आए और तपस्या की। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर मां नर्मदा ने ही श्राप से मुक्ति दिलाई थी। इसके अलावा एक और मान्यता भी प्रचलित है। प्राचीन समय में यहां पांडव आए थे। उन्होंने कुछ समय यहां निवास किया था। उन्होंने भी यहां तपस्या की थी। इनके बाद कई ऋषि-मुनियों के बारे में मान्यताएं प्रचलित हैं, जिन्होंने मोक्ष प्राप्ति के लिए यहां तपस्या की थी।

क्या है प्रशासन की तैयारी

कलेक्टर आशीष वशिष्ठ लगातार मेले की तैयारियों का निरीक्षण कर रहे हैं। मेले में सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई, उचित यातायात प्रबंधन आदि के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। पिछले दिनों कलेक्टर ने पार्किंग, परमिट आदि की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए थे। जनपद पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे ने बताया कि मेले में लगभग 5 लाख की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कलेक्टर ने मेला स्थल पर लगने वाली दुकानों के बिजली कनेक्शन एवं झूलों का सुरक्षा प्रमाणन करवाए जाने के लिए भी निर्देशित थे। पेयजल, चलित शौचालय आदि की भी व्यवस्था की गई है। कलेक्टर ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि मेले में लगने वाली खाद्य सामग्रियों की दुकानों से खाने पीने की चीजों का सैंपल लेकर उनकी सुरक्षा जांच आवश्यक रूप से की जाए। आबकारी विभाग द्वारा भी मेले में शिविर लगाकर सघन जांच अभियान चलाया जाए जिससे मेले में मादक पदार्थों की बिक्री न हो।

यह भी है खास

अग्निशमन यंत्रों एवं फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की गई है।
महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम स्थापित किए गए हैं।
रात्रि में बिजली जाने की समस्या न हो इसके लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
संपूर्ण मेला क्षेत्र में उचित एनाउसमेंट सिस्टम एवं कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जा रहा है।
डॉक्टर की ड्यूटी, प्रत्येक प्वाइंट पर फर्स्ट एड किट की व्यवस्था रहेगी।
एंबुलेंस को भी रेडी टू मूव स्थिति में रखा जाएगा।