नरसिंहपुर

इंडक्शन बना खतरा, किचन में ब्लास्ट के वक्त खड़े थे महिला-बच्चे

Induction Blast: खिचड़ी बनाते वक्त इंडक्शन में हुआ ब्लास्ट, दहशत में आए परिवार के लोग, महिला-बच्चे बाल-बाल बचे।
2 min read
Induction Blast
induction blast kitchen accident family safe

Induction Blast: एलपीजी गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच लोगों ने इलेक्ट्रिक इंडक्शन की तरफ रुख किया है। इसके कारण इंडक्शन की डिमांड और बिक्री तेजी से बढ़ी है लेकिन क्या इंडक्शन का इस्तेमाल करना सुरक्षित है। ये सवाल मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर में हुई इंडक्शन ब्लास्ट की घटना के बाद खड़ा हो रहा है। नरसिंहपुर में खैरीनाका स्थित एक घर में खिचड़ी बनाते वक्त इंडक्शन ब्लास्ट हो गया। जिस वक्त इंडक्शन ब्लास्ट हुआ किचन में महिला व बच्चे मौजूद थे। राहत की बात ये है कि महिला व बच्चों को कोई चोट नहीं आई है।

खिचड़ी बनाते वक्त इंडक्शन में ब्लास्ट

नरसिंहपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले शहर से लगे खैरीनाका में मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। घर में खाना बनाते समय इलेक्ट्रिक इंडक्शन अचानक फट गया। खैरीनाका में रहने वाले धर्मेन्द्र जाट के घर में गृहिणी हेमा जाट इंडक्शन पर खिचड़ी बना रही थीं। उन्होंने बताया कि खाना लगभग तैयार हो चुका था और इंडक्शन पर खिचड़ी बन चुकी थी। जैसे ही खिचड़ी के बर्तन को इंडक्शन से उतारने की कोशिश की तो इंडक्शन तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके के साथ इंडक्शन के फटने से उसके कांच पूरी तरह से बिखर गए और किचन में हर तरफ फैल गए।

महिला और बच्चे बाल-बाल बचे

हेमा ने बताया कि जब इंडक्शन में ब्लास्ट हुआ तो किचन में उसके साथ उसके दोनों बच्चे थे, किसी को कोई चोट नहीं आई है। उन्होंने ये भी कहा कि गैस सिलेंडर की समस्या के कारण कुछ समय से इंडक्शन पर ही पूरा खाना पका रही थीं हो सकता है कि अधिक समय तक उपयोग करने के कारण और ज्यादा गर्म होने के कारण इंडक्शन में ब्लास्ट हुआ हो।

करीब 6 महीने पहले खरीदा था इंडक्शन

धर्मेंद्र जाट ने बताया कि इंडक्शन करीब छह महीने पहले ही खरीदा गया था और उस पर तीन साल की गारंटी बताई गई थी। अचानक हुए हादसे से परिवार घबरा गया, हालांकि किसी को चोट नहीं पहुंची ये राहत की बात है। जब धमेन्द्र जाट ने इंडक्शन में ब्लास्ट होने के बारे में संबंधित दुकानदार से शिकायत की तो उन्होंने दूसरा नया इंडक्शन देने की बात कही है।

Updated on:
24 Mar 2026 06:06 pm
Published on:
24 Mar 2026 06:06 pm
Also Read
View All
बालिका का अपहरण कर बलात्कार के बाद हत्या, आरोपी युवक गिरफ्तार, आरोपी ने बालिका से कहा था कि घर चलो पापा बुला रहे हैं

धार्मिक स्थलों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी गई 100 वर्ष पुरानी प्रतिमाएं व सिंहासन बरामद

सरकारी स्कूलों में नरसिंहपुर सबसे आगे, निजी में साईंखेड़ा का दबदबा जिले में 53.46 प्रतिशत सरकारी व 46.54 प्रतिशत स्कूलों में नामांकन

डॉक्टर ने लिखी थी हत्या की स्क्रिप्ट, आनंद मुख्य किरदार, इंदिरानगर हत्याकांड के वक्त आरोपी एक-दूसरे को दे रहे थे पल-पल की अपडेट

साहब, कहां गई हमारी सडक़ और नाली? सात साल बाद भी कार्य नहीं वार्ड के नागरिक नगर प्रशासन से कर रहे सवाल