राष्ट्रीय

Maharashtra Crime: लव मैरिज के बाद पति ने दिखाया असली रंग, नए घर के लिए रुपए लाने का दबाव, 24 साल की पूजा की मौत

Dowry Harassment Case: महाराष्ट्र के सांगली में प्रेम विवाह करने वाली 24 वर्षीय पूजा पाटिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पिता ने पति और सास-ससुर पर नए घर के लिए मायके से रुपए लाने का दबाव बनाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2026, 4:34 PM IST
Maharashtra Crime News
पूजा पाटील। फाइल फोटो- पत्रिका

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के सांगली जिले में प्रेम विवाह करने वाली 24 वर्षीय पूजा पाटिल की ससुराल में कथित प्रताड़ना के बाद संदिग्ध मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि पति और सास-ससुर उस पर नए घर के निर्माण के लिए मायके से रुपए लाने का दबाव बना रहे थे। पुलिस ने पिता की शिकायत पर पति, सास और ससुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पूजा ने शिवम सुरेश पाटिल से प्रेम विवाह किया था। वह शिराला तालुका के पाडली गांव की रहने वाली थी।

रुपए लेकर आने का दबाव

पूजा के पिता रवींद्र शामराव शिंदे ने शिकायत में बताया कि शादी के बाद 7 जून 2023 से ही बेटी को ससुराल में परेशान किया जाने लगा। उससे कहा जाता था कि शादी में उचित मान-सम्मान नहीं मिला और नया घर बनाने के लिए वह मायके से रुपए लेकर आए। पुलिस के मुताबिक लगातार दबाव से परेशान पूजा की 22 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे अपने घर संदिग्ध मौत हो गई। पिता की शिकायत पर शिराला पुलिस ने पति शिवम, सास सुमित्रा सुरेश पाटिल और ससुर सुरेश खंदू पाटिल को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच जारी है।

पुणे की पायल की मौत का मामला भी चर्चा में

इस घटना के बीच पुणे के मुकुंदनगर में पायल झांबरे की मौत का मामला भी चर्चा में है। पायल के परिवार का आरोप है कि दिवाली पर मायके से 10 तोला सोना लाने के लिए ससुराल में उन पर दबाव बनाया जा रहा था। इसी परेशानी के बीच पायल की ससुराल के परिवार के पुराने फ्लैट में संदिग्ध मौत हो गई थी। परिजनों के मुताबिक मौत से एक रात पहले पायल ने रात 9 बजकर 18 मिनट पर अपने भाई ऋषिकेश को मैसेज भेजा था।

सास को जिम्मेदार बताया

उसमें उसने अपनी सास को जिम्मेदार बताया था। भाई ने तुरंत फोन किया, लेकिन पायल ने कॉल नहीं उठाया। इसके बाद भाई ने पायल के पति से बात की तो उसने कथित तौर पर टालमटोल की और घर के झगड़े में दखल नहीं देने की बात कहकर फोन काट दिया। परिवार का दावा है कि पायल को एक बेटी थी और ससुराल वाले उसे बेटा नहीं होने पर ताने मारते थे। इस मामले में पुलिस ने पायल के पति अक्षय झांबरे को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सास-ससुर और ननद के फरार होने की बात सामने आई है।

Updated on:
5 Nov 2026, 4:34 PM IST
Published on: