संजय सिंह ने कहा कि आप के अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और वह खुद भाजपा से लड़ते हुए जेल गए। इसके बावजूद कांग्रेस आप पर सवाल उठा रही है। पंजाब पर बोलते हुए उन्होंने दावा किया कि पंजाब की भगवंत मान सरकार 300 यूनिट मुफ्त बिजली, 10 लाख रुपये तक का चिकित्सा बीमा, नहरों में पानी और सरकारी नौकरियों जैसे काम कर रही है। आप फिर प्रचंड बहुमत से जीतेगी।