राष्ट्रीय

इस राज्य में सरकार का बड़ा फैसला, दूसरा-तीसरा बच्चा पैदा करने पर मिलेंगे 25,000 रुपए

भारत के एक राज्य में सरकार ने दूसरा-तीसरा बच्चा पैदा करने पर उसके माता-पिता को प्रोत्साहन राशि देने का फैसला लिया है। क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
Mar 07, 2026
Newborn child
Newborn child (Representational Photo)

आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) में अब राज्य सरकार 2 या 3 बच्चे पैदा करने वाले दंपती को 25,000 रूपए की नकद प्रोत्साहन राशि देगी। इसके साथ ही माता को 12 महीने और पिता को 2 महीने का मातृत्व-पितृत्व अवकाश भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू (N. Chandrababu Naidu) ने राज्य में गिरती जन्म दर को रोकने के लिए 'पॉपुलेशन मैनेजमेंट पॉलिसी' (Population Management Policy) की घोषणा की है।

राज्य में स्थिति चिंताजनक

सीएम नायडू ने चिंता जताते हुए कहा कि राज्य में औसतन प्रजनन दर (टीएफआर) घटकर 1.5 ही रह गई है, जो जनसंख्या संतुलन के लिए आवश्यक 2.1 से बहुत नीचे है। इसमें सुधार के लिए 'पॉपुलेशन मैनेजमेंट पॉलिसी' की घोषणा की गई है। नायडू ने इसे 'गेम चेंजर' योजना बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य भविष्य में युवाओं की कमी को दूर करना और बुज़ुर्गों की बढ़ती आबादी के आर्थिक बोझ को संतुलित करना है।

नीतिगत यू-टर्न

2004 से पूर्व नायडू ने ही 2 से ज़्यादा बच्चों वालों को चुनाव लडऩे से रोकने का कानून बनाया था। अब सरकार उस कानून को बदलने की तैयारी में है ताकि ज़्यादा बच्चों वाले लोग भी स्थानीय निकाय चुनाव लड़ सकें। यह नायडू का नीतिगत यू-टर्न है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दक्षिण भारत की जनसंख्या इसी तरह कम होती रही तो भविष्य में संसद में राज्यों का प्रतिनिधित्व भी कम हो सकता है।

Updated on:
07 Mar 2026 06:45 am
Published on:
07 Mar 2026 06:40 am