राष्ट्रीय

अनोखी शादी: 70 साल का दूल्हा, 20 की दुल्हन, उपहार में मिली ₹50 करोड़ की कार और 5 किलो सोना

सोशल मीडिया पर एक अनोखी शादी की चर्चा हो रही है। खास बात है कि एक 70 साल के शख्स ने 20 साल की दुल्हन से शादी की है।
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2026, 4:51 AM IST
A 70 year old man married 20 year old bride
सऊदी अरब में 70 साल के दूल्हे ने 20 साल की दुल्हन से शादी की (Image: Champaran Wala 'X')

सऊदी अरब में एक अनोखी शादी हुई। सोशल मीडिया पर इस शादी की चर्चा हो रही है। खास बात है कि इस शादी में दूल्हे की उम्र 70 साल और दुल्हन महज 20 की है। सऊदी अरब में हुई इस शादी में दूल्हे ने अपनी पत्नी को उपहार में बेहद महंगी कार और 5 किलोग्राम सोना दिया है।

आलीशान शादी में गिफ्ट की रोल्स रॉयस कार

सऊदी अरब में 70 साल के दूल्हे ने 20 साल की दुल्हन को बड़ा उपहार दिया है। शादी का जश्न मनाते हुए दूल्हे ने अपनी पत्नी को 50 करोड़ रुपए की नई रोल्स रॉयस कार और 5 किलोग्राम सोना तोहफे में दिया है। इस आलीशान शादी को लेकर ऑनलाइन बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया यूजर्स इस अनोखी शादी पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

दूल्हा-दुल्हन की उम्र पर उठ रहे सवाल

सऊदी अरब में हुई आलीशान शादी पर कुछ यूजर्स दूल्हा और दुल्हन की उम्र को लेकर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि 70 साल का दूल्हा और 20 साल की दुल्हन की जोड़ी किसी तरह से सही नहीं है। दूसरे यूजर ने कमेंट किया- शायद लड़की ने मजबूरी में शादी की होगी।

तीसरे यूजर ने कमेंट में लिखा कि ये भी हो सकता है कि लड़की ने मजबूरी नहीं, बल्कि धन-दौलत को देखकर ही शादी की हो। एक अन्य यूजर ने लिखा- सऊदी अरब में लोगों के पास बहुत पैसा है, वे कुछ भी कर सकते हैं। कुछ यूजर्स शादी को महज दिखावा बता रहे हैं। हालांकि, शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन की तरफ से कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

सामने आया शादी का वीडियो

दुबई में हुई आलीशान शादी का वीडियो सामने आया है। शादी का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने शेयर किया है। इस वीडियो में दुल्हन काफी खुश नजर आ रही है।

पाकिस्तान में 70 साल के शख्स की शादी पर चर्चा

पाकिस्तान में हाल ही में हुई ऐसी ही एक शादी खूब सुर्खियों में रही थी। इस शादी में दूल्हा हकीम बाबर की उम्र 70 साल और दूल्हन की उम्र करीब 22 साल थी। शादी के बाद हकीम बाबर काफी चर्चा में रहा था। पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट ट्रिब्यून के अनुसार, जब इस शादी के बारे में हकीम बाबर की पत्नी से राय पूछी गई तो उन्होंने कहा- उम्र सिर्फ एक नंबर है। उनका कहना था कि शादी दो लोगों का निजी फैसला होता है। इसमें उम्र के अंतर को मुद्दा बनाना सही नहीं है। हकीम बाबर ने कहा कि उनकी शादी अरेंज और लव मैरिज दोनों है। हकीम बाबर ने बताया कि वे एक-दूसरे को पसंद करते थे और आपसी सहमति से रिश्ते को आगे बढ़ाते हुए निकाह किया। उन्होंने बताया कि निकाह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए।

Updated on:
22 Apr 2026, 4:51 AM IST
Published on:
Also Read
View All
हॉर्मुज में तीन तेल टैंकरों में लगी भीषण आग, ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, कहा- अब और जोरदार हमला करेंगे

जाति जनगणना से किसान आंदोलन तक… जयराम रमेश ने दिवाली पर PM मोदी को पुराने बयानों की दिलाई याद

कोलकाता में लिव-इन पार्टनर की हत्या, विवाद के बाद धारदार हथियार से किया हमला; प्रेमिका और उसकी मां गिरफ्तार

बाबरी मस्जिद विध्वंस पर सोनिया गांधी के बयान का उदित राज ने किया समर्थन, बोले- 25 करोड़ मुसलमानों को अलग-थलग कर कैसे होगा देश का विकास?

बेटे की हत्या के पीछे राजनीतिक साजिश का आरोप! परविंदर झोटा के पिता बोले- जब तक दोषी जेल नहीं जाएंगे, चैन से नहीं बैठेंगे