राष्ट्रीय

दिल्ली की हार से AAP ने नहीं लिया सबक, गोवा-गुजरात में अकेले लड़ेगी चुनाव

Atishi: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अलग-्अलग चुनाव लड़ा था।
3 min read
Mar 11, 2025
Feature image

Atishi Statement on Alliance: गुजरात और गोवा में साल 2027 में विधानसभा चुनाव होने है। दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल एक्टिव हो गए है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पिछले दिनों गुजरात का दौरा किया था। वहीं दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने गोवा में सोमवार को मडगांव में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान AAP नेता ने गुजरात और गोवा में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर भी प्रतिक्रिया दी।

गुजरात और गोवा में AAP अकेले लड़ेगी चुनाव

AAP नेता आतिशी ने कहा कि गोवा और गुजरात में आम आदमी पार्टी अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेगी। हम अपने दम पर गुजरात और गोवा में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। अभी तक गठबंधन को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।

कांग्रेस के विधायक BJP में हो रहे शामिल

आप नेता ने कहा कि गोवा में 2022 के चुनाव में लोगों ने बीजेपी को सत्ता में लाने के लिए वोट दिया था और उसी समय कांग्रेस ने 11 सीटें जीती थी, लेकिन उसके 8 विधायक बाद में बीजेपी में शामिल हो गए।

दिल्ली में दोनों दलों ने अलग-अलग लड़ा था चुनाव

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अलग-्अलग चुनाव लड़ा था। हालांकि इससे पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी दोनों दलों के बीच गठबंधन होने की अटकले लगाई जा रही थी, लेकिन दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर मामला फंस गया और गठबंधन नहीं हुआ। हरियाणा में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद दोनों दल दिल्ली में अलग-अलग चुनाव लड़े और आम आदमी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। दिल्ली विधानसभा चुनाव में आतिशी ने जीत दर्ज की थी...

दिल्ली में कांग्रेस ने AAP के काटे वोट

दिल्ली चुनाव 2025 में बीजेपी ने 48 सीटों पर जीत हासिल की, वहीं आम आदमी पार्टी ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की। दिल्ली चुनाव में कांग्रेस ने एक भी सीट नहीं जीती थी। भले ही दिल्ली में कांग्रेस ने एक भी सीट नहीं जीती लेकिन आम आदमी पार्टी को नुकसान किया है। यही वजह है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव हार गए। इस सीट पर कांग्रेस ने पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को उतारा था। 

गुजरात में इन बड़े कांग्रेस नेताओं ने BJP का थामा दामन

गुजरात में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने बीजेपा का दामन थामा था, इनमें अल्पेश ठाकोर और हार्दिक पटेल का नाम भी शामिल है। दोनों नेता गुजरात में बड़े नेताओं की सूची में शामिल है। गुजरात विधानसभा चुनाव 2017 में बीजेपी ने 99 सीटों पर जीत हासिल की थी और उस चुनाव में कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी। साल 2017 में हार्दिक पटेल कांग्रेस का चेहरा बने हुए थे। अल्पेश ठाकोर और हार्दिक पटेल के बीजेपी में शामिल होने के बाद गुजरात में कांग्रेस कमजोर हुई है। यही कारण है कि 2022 के चुनाव में महज 17 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम

बता दें कि गुजरात में 182 विधानसभा सीटें है। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने रिकॉर्डतोड़ सीटें जीती थी। बीजेपी ने 156 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस ने महज 17 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं आम आदमी पार्टी ने 5 सीटों पर जीत हासिल की। गुजरात में 1985 में कांग्रेस को माधव सिंह सोलंकी ने 149 सीटें दिलाई थीं। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अब तक का सबसे बुरा प्रदर्शन किया था।

Updated on:
11 Mar 2025 12:08 pm
Published on:
11 Mar 2025 12:08 pm