दरअसल, सदन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा था कि वोटर लिस्ट कोई सरकार नहीं बनाती, ऐसे में यहां पर यह मुद्दा क्यों उठ रहा है? लोकसभा अध्यक्ष की इस टिप्पणी के बाद राहुल गांधी ने कहा कि सरकार मतदाता सूची नहीं बनाती, यह तो सबको पता है। लेकिन जब सवाल उठ रहे हैं तो अच्छा होगा कि संसद में इस विषय पर चर्चा हो। पूरा विपक्ष मिलकर सिर्फ ये कह रहा है कि वोटर लिस्ट पर यहां चर्चा हो जाए। लोकसभा में ओम बिरला ने राहुल गांधी को सुनाई खरी-खरी (यह वीडियो पुराना है) देखें वीडियो...