राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात कांग्रेस नेतृत्व में दो तरह के लोग और कार्यकर्ता हैं। एक वे हैं जो लोगों के प्रति ईमानदार हैं, उनके लिए लड़ते हैं, उनका सम्मान करते हैं और उनके दिल में कांग्रेस की विचारधारा है। वहीं, दूसरे वे हैं जो लोगों से कटे हुए हैं, दूर बैठे हैं, उनका सम्मान नहीं करते और उनमें से आधे लोग भाजपा के साथ हैं।