25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Gujarat / Ahmedabad / गुजरात से कांग्रेस को मजबूत करने की कवायद, जमीनी सच्चाई जानने को राहुल मैदान में

गुजरात से कांग्रेस को मजबूत करने की कवायद, जमीनी सच्चाई जानने को राहुल मैदान में

दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, बैठकों का दौर जारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अहमदाबाद

•

image

Omprakash Sharma

•

Updated: 7 Mar 2025, 10:38 PM IST

Rahul Gandhi in Ahmedabad

तीन दशकों से गुजरात में सत्ता से बाहर कांग्रेस पार्टी को राज्य ही नहीं देशभर में मजबूत करने के लिए गुजरात की जमीन से कवायद शुरू की गई है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कांग्रेस नेताओं की बैठक में तय किया गया है कि पार्टी अब प्रदेश के मुद्दों पर आक्रामक रुख अपनाएगी और लोगों की आवाज को बुलंद करेगी। स्थानीय संगठन में भी बड़े फेरबदल संभावित हो गए हैं और उनकी जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहली बार दो दिवसीय गुजरात दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे हैं। उनका यह दौरा फौरी नहीं बल्कि इस लिहाज से काफी अहम है क्योंकि वे राज्य में पार्टी की जमीनी सच्चाई जानना चाहते हैं। यही वजह है कि वह न सिर्फ उनके आसपास रहने वाले प्रदेश स्तरीय नेताओं से चर्चा कर रहे हैं, बल्कि पार्टी के तहसील स्तर के कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया।

राहुल गांधी ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्षों, पूर्व नेता प्रतिपक्ष, व वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति से चर्चा की। इसमें विविध सेल के पदाधिकारी भी शामिल हुए। दोपहर को उन्होंने 44 जिला और शहर अध्यक्षों के साथ बैठक की। फिर तहसील और नगरपालिका अध्यक्ष व पदाधिकारियों से सीधा संवाद किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के साथ भी बैठक बैठक की। राहुल गांधी ने सभी से राज्य में पार्टी की स्थिति और भाजपा की स्थिति के बारे में जानकारी ली और कैसे प्रदेश में संगठन मजबूत हो इस पर चर्चा की और राय भी ली। इन बैठकों में नागरिकों को न्याय के साथ साथ उनके अधिकारों के लिए रचनात्मक और आंदोलनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन करने पर भी जोर दिया। राज्य में बेरोजगारी, महंगाई, महिला सुरक्षा, किसानों की समस्याओं के मुद्दों को आक्रामक रूप से पेश करने पर चर्चा की गई। रणनीति से बूथ लेवल तक संगठन को मजबूत बनाने की कवायद होगी। आगामी अधिवेशन में गुजरात कांग्रेस का रोडमेप तैयार करने पर भी चर्चा की गई। बैठकों में उनके साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, गुजरात के प्रभारी व महासचिव मुकुल वासनिक और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल समेत कई नेता उपस्थित रहे।

2027 के विधानसभा की ढाई साल पहले तैयारी

गुजरात में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसा पहली बार है जब कांग्रेस ढाई साल पहले से इतने बड़े स्तर पर तैयारी शुरू कर रही है। इसके लिए खुद राहुल गांधी मैदान में उतरे हैं। ऐसे में पार्टी बूथ से लेकर विधानसभा तक अपने संगठन को और मजबूत करेगी।

आज कार्यकर्ताओं के साथ सभा

राहुल गांधी शनिवार सुबह नौ बजे राजपथ क्लब के पीछे जेड बैंक्वेट हॉल में कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद करेंगे। यहां वे जिला, तहसील, शहर, नपा, मनपा, प्रदेश के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार की विफलताओं को जनता के समक्ष कैसे उठाएं उसका मार्गदर्शन भी देंगे।