राष्ट्रीय

राघव चड्ढा समेत 7 सांसद आप छोड़ भाजपा से जुड़े, अब अरविंद केजरीवाल का यह पुराना वीडियो हो रहा वायरल

Arvind Kejriwal old statement: राघव चड्ढा समेत 7 आप सांसदों के भाजपा में विलय की घोषणा के बाद अरविंद केजरीवाल का पुराना बयान सोशल मीडिया 'एक्स' पर वायरल हो रहा।

2 min read
Apr 24, 2026
Arvind Kejriwal statement
आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (इमेज सोर्स: ANI)

Arvind Kejriwal old Video Viral: राघव चड्ढा समेत 7 सांसद आम आदमी पार्टी को छोड़कर भाजपा में शामिल होने के ऐलान के बाद सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौरा शुरू हो गया है। भाजपा ने जहां फैसले का स्वागत किया है, वहीं विपक्ष ने इसको लेकर इसको लेकर सवाल खड़ा किया है। हालांकि इन सबके बीच अरविंद केजरीवाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

पूराने वायरल वीडियो में अरविंद केजरीवाल कहते हुए दिखाई पड़ रहे, 'पूरे देश के अंदर आपने मिसाल खड़ी कर दी आप लोगों ने, पूरे देश के लोग कह रहे हैं कि दूसरे पार्टी वाले तो यूं टूट जाते हैं। कई जगह से खबर आ रही है कि चुनाव के पहले फलानी पार्टी के छोड़कर उधर चले गए, हमारे वाले पूरी कोशिश के बावजूद ना पैसे से बिकते, ना ईडी के डर से छुपते, कोई तोड़ ही नहीं सकता हमारे वाले को, इसलिए आप सब लोगों को बधाई देना चाहता हूं। मुझे गर्व है आप सब पर।' समाचार लिखे जाने तक इस वायरल वीडियो पोस्ट को अब तक 2.4k लोग लाइक, 85 लोग कमेंट और 723 लोग री-पोस्ट कर चुके थे।

सात सांसदों के भाजपा से जुड़ने पर क्या बोले केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी आप में फूट के बाद भाजपा पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि केंद्र में सत्ताधारी पार्टी ने एक बार फिर 'पंजाबियों के साथ विश्वासघात' किया है।

एक्स पर एक संक्षिप्त पोस्ट में, केजरीवाल ने अपनी निराशा व्यक्त की, बीजेपी ने फिर से पंजाबियों के साथ किआ धक्का' (बीजेपी ने एक बार फिर पंजाबियों को झटका दिया है)।

7 सासंदों के विलय पर क्या बोले दिल्ली भाजपा अध्यक्ष?

AAP के 7 राज्यसभा सांसदों के BJP में विलय पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा कहा, 'ये स्वाभाविक था। उनके कुछ सांसद भी आ रहे हैं तो हम उनका स्वागत करते हैं। अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के पर्यायवाची बन चुके हैं। लूट का शासन उन्होंने दिल्ली में किया अब पंजाब में कर रहे हैं। पंजाब की जनता पर जो पैसा खर्च होना चाहिए वो पैसा गुजरात गोवा में वे अपनी राजनीति के लिए कर रहे हैं।'

केजरीवाल कब जाते हैं देखने की बात हैः भूपेश बघेल

कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने राघव चड्ढा और अन्य सांसदों के AAP छोड़कर BJP में शामिल होने पर कहा, 'केजरीवाल विवेकानंद फाउंडेशन में बैठने वाले लोग हैं। उस फाउंडेशन में बाबा रामदेव भी बैठे है और जो लोग हैं वही बैठे हैं। उन्हीं लोगों ने आंदोलन की शुरूआत की। ये वहीं से निकला है। ये भाजपा की बी टीम हैं और ओरिजनल पार्टी में जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी और भाजपा में अंतर नहीं है ये लोग मुख्यधारा में वापस पहुंच गए। केजरीवाल कब जाते हैं ये देखने की बात है।'

Published on:
24 Apr 2026 07:02 pm